Ms Dhoni In IPL 2027 Confirm: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व-कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2026 अब खत्म हो चुका है। इस साल वो एक भी मैच खेलने के लिए मैदान में नहीं आए। लेकिन इसी बीच अब उनके अगले साल IPL खेलने को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई है। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस की उम्मीदें फिर बढ़ गई हैं कि धोनी अगले सीजन में भी खेलते नजर आ सकते हैं।
Ms Dhoni News: एम एस धोनी लेने वाले थे सन्यास
🚨 MS DHONI × IPL 2027 🚨
CSK CEO said “My understanding is that he will come back next season, we have not spoken to him about this but we hope he will come back – we also hope he keeps his promise to the CSK fans that he will play his last IPL game in Chennai”. [Cricbuzz] pic.twitter.com/Oyh3fC4Ddi
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 28, 2026
आईपीएल 2026 के दौरान यह माना जा रहा था कि 44 साल के धोनी इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। खासकर तब, जब उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूरे सीजन में धोनी ने कोई मैच नहीं खेला।
CSK CEO Statement: सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने दिया बयान

अब सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान कहा है कि, “हमें उम्मीद है कि धोनी अगले सीजन में वापसी करेंगे। हमने उनसे अभी इस बारे में बात नहीं की है, लेकिन हमें भरोसा है कि वह सीएसके फैंस से किया अपना वादा निभाएंगे और अपना आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलेंगे।”
CSK Team Planning: वेन्यू बदलने की वजह से बदली टीम की प्लानिंग

दरअसल, सीएसके का आखिरी घरेलू मैच पहले चेन्नई में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होना था, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव कर दिया। इस बदलाव की वजह से टीम और फैंस दोनों निराश थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की अंगूठे की चोट और वेन्यू बदलने की वजह से टीम के अंदर कुछ योजनाएं भी बदल गई थीं।

बताया जा रहा है कि एमएस धोनी ने टीम से जुड़े फैसले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर छोड़ दिए थे। इसी कारण उन्होंने पूरे सीजन में टीम में ज्यादा दखल नहीं दिया। वहीं जेमी ओवरटन के अच्छे प्रदर्शन के बाद धोनी ने टीम से बाहर ही रहने का फैसला किया।
Ms Dhoni In IPL 2027 Confirm: क्या बदले जाएंगे सीएसके के मेन कोच स्टीफन फ्लेमिंग?

दूसरी ओर, सीएसके के मेन कोच स्टीफन फ्लेमिंग के फ्यूचर को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। कासी विश्वनाथन ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेट से जुड़े मामलों पर अभी कोई फैसला नहीं किया है और सही समय आने पर इसे लेकर विचार किया जाएगा।
Read More: Pat Cummins ने बताई SRH टीम के हारने की वजह, जानें वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान ने क्या कहा?






