राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, अब GT से होगी टक्कर, SRH का सफर हुआ समाप्त

By raj kiran

Published on:

RR vs SRH Scorecard

RR vs SRH Scorecard: आईपीएल 2026 में 27 मई का दिन था एलिमिनेटर मुकाबले का दिन. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हुई थी. टॉस जीता था हैदराबाद की टीम ने. लेकिन मैच राजस्थान की टीम ने जीता. रियान पराग की अगुवाई वाली टीम ने SRH को 47 रनों से पराजित कर दिया. जीत के साथ RR ने क्वालीफायर-2 में भी अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई. पहले बैटिंग करके राजस्थान रॉयल्स ने 243 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 196 रन ही बना सकी.

RR vs SRH Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

RR vs SRH Scorecard
RR vs SRH Scorecard

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला धमाकेदार रहा. टॉस हारने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने पहली पारी से ही मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. पहले बैटिंग करने आई इस टीम की शुरुआत बेहद विस्फोटक रही. जिसका श्रेय वैभव सूर्यवंशी को जाता है. ये 15 साल का खिलाड़ी अपने शतक से महज 3 रनों से चूक गया. उनकी पारी के दम पर राजस्थान एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो गई. साथ ही अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने SRH को सस्ते में समेटकर मैच को जीत लिया.

राजस्थान रॉयल्स की धुआंधार बल्लेबाजी

RR vs SRH Scorecard
RR vs SRH Scorecard

पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स के दोनों ओपनर्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए केवल 8 ओवर्स में 125 रन जोड़ दिए. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की. लेफ्ट हैंड बैटर के बल्ले से 97 रनों की कमाल की पारी देखने को मिली. जो केवल 29 गेंदों पर ही आ गई. जिनमें शामिल थे 12 छक्के और 5 चौके. यशस्वी जायसवाल ने 29 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों पर 50 रन बनाए. रियान पराग ने 12 गेंदों पर 26 रन ठोके. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 244 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा.

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग

RR vs SRH Scorecard
RR vs SRH Scorecard

पहाड़ जैसे टारगेट को चेज करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. ओपनर अभिषेक शर्मा पारी की दूसरी ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर के शिकार बन गए. अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए. ईशान किशन 11 गेंदों पर 33 रन बनाकर चलते बने. ट्रैविस हेड भी 17 रन बनाकर आउट हो गए. रविचंद्रन स्मरण 1 और हेनरिक क्लासेन 18 रनों का ही योगदान दे सके. नीतीश कुमार रेड्डी के बल्ले से  रनों की पारी खेली. हालांकि ये काफी नहीं था उनकी टीम के लिए. आखिर में सनराइजर्स 47 रनों से ये मैच हार गई.

 

Read More: Vaibhav Sooryavanshi के फैन निकले WWE के सुपरस्टार Drew McIntyre, वीडियो शेयर करते हुए RR को किया सपोर्ट