RCB vs GT Scorecard: आईपीएल 2026 में 26 मई को क्वालीफाइयर-1 खेला गया. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना हुआ. धर्मशाला ने इस मुकाबले की मेजबानी की थी. जहां RCB ने GT को बड़े अंतर से हरा दिया. जीत के साथ इस टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. लगातार दूसरे साल बेंगलुरु की टीम खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर गई. टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी ने बना दिए थे 254 रन. इसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रन ही बना सकी.
RCB vs GT Scorecard: आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंची आरसीबी

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया क्वालीफायर-1 धमाकेदार रहा. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलकर एक विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. जिसका श्रेय उनके बैटर्स को जाता है. खासकर कप्तान रजत पाटीदार को. जिन्होंने एक कमाल की पारी खेली. उनके अलावा क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने भी अहम योगदान दिया. 250 प्लस चेज करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. वो भी इतने बड़े मुकाबलों में. नतीजा गुजरात की टीम ये मैच एकतरफा अंदाज में हार गई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दमदार बैटिंग

पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी RCB को पहला झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा. जो 7 बॉल पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस समय टीम का स्कोर 21 था. विराट कोहली ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए. जिसमें 5 चौके व एक छक्का शामिल रहा. देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 रनों की पारी खेली. लेकिन असली काम रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की साझेदारी ने किया.
दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रन जोड़े. क्रुणाल ने 28 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 43 रन ठोके. वहीं पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बना दिए. उनकी ये पारी महज 33 गेंदों पर आई. उनके बल्ले से 9 छक्के व 5 चौके निकले. इन पारियों के दम पर आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के सामने 255 रनों का नामुमकिन सा लक्ष्य रखा.
ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बैटिंग

पहाड़नुमा टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. साई सुदर्शन और शुभमन गिल महज 5 गेंदों के अंतराल में आउट हो गए. सुदर्शन ने 14 व गिल ने 2 रन बनाए. जॉस बटलर 11 में 29 रन बनाकर चलते बने. निशांत सिंधु 5 व जेसन होल्डर शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. गुजरात की आधी टीम 5.4 ओवर्स में ही पवेलियन लौट गई. आखिर में गुजरात टाइटंस आरसीबी के खिलाफ 162 रन बनाकर ढेर हो गई. बेंगलुरु की टीम ने 92 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया.
Read More: Arshdeep Singh ने इंस्टाग्राम से हटाए 200 से ज्यादा पोस्ट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?






