Arshdeep Singh ने इंस्टाग्राम से हटाए 200 से ज्यादा पोस्ट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

By rishabhpandey

Published on:

Arshdeep Singh Delete Insta Post

Arshdeep Singh Delete Insta Post: Arshdeep Singh इन दिनों अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया की एक्टिवीटीज़ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। Indian Premier League 2026 में Punjab Kings का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 234 पोस्ट हटा दिए, जिससे फैंस के बीच कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं।

Arshdeep Singh News: अर्शदीप ने हटाई इंस्टाग्राम पोस्ट

Arshdeep Singh Delete Insta Post
Arshdeep Singh Delete Insta Post (Source: Social Media)

सबसे ज्यादा चर्चा उस वायरल रील को हटाने को लेकर हो रही है, जिसमें वह Virat Kohli के साथ नजर आए थे। यह वीडियो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बनाया गया था और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस रील को लगभग 150 मिलियन व्यूज मिले थे। ऐसे में उसका अचानक इंस्टाग्राम से गायब होना फैंस के लिए हैरानी भरा रहा। हालांकि, अर्शदीप ने अब तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल उनके अकाउंट पर करीब 44 पोस्ट ही दिखाई दे रही हैं।

इसी के साथ आपको बता दें कि उन्होंने Punjab Kings से जुड़े पोस्ट्स को भी हटा दिया है। यहां तक कि उनके इंस्टाग्राम बायो में अब टीम का नाम मौजूद नहीं है। अकाउंट पर बची हुई पोस्ट्स में परिवार के साथ बिताए गए कुछ खास पल और क्रिकेट से जुड़ी अचीवमेंट्स शामिल हैं।

Arshdeep Singh Performance: IPL 2026 में कैसा रहा अर्शदीप का प्रदर्शन

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। अर्शदीप ने पूरे सीजन में 14 मैच खेलकर 14 विकेट लिए, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट 10.21 रहा। कई रिपोर्ट्स में टीम की असफलता के कारणों में उनके प्रदर्शन को भी शामिल किया गया।

Arshdeep Singh Delete Insta Post
Arshdeep Singh Delete Insta Post (Source: Social Media)

पिछले कुछ समय में अर्शदीप कई विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। एक वायरल वीडियो में Yuzvendra Chahal फ्लाइट में वेपिंग करते नजर आए थे। इसके बाद खबरें आई थीं कि Board of Control for Cricket in India ने अर्शदीप को आईपीएल के दौरान व्लॉगिंग से दूर रहने की सलाह दी थी।

इसके अलावा Tilak Varma को लेकर किया गया उनका कमेंट भी विवादों में आ गया था। अर्शदीप ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?” ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इम मेच्योर बिहेवियर बताया और उनको क्रिटीसाइज करना शुरू कर दिया।

Arshdeep Singh Delete Insta Post: लक्ष्मन सिवरामाकृष्णन ने अर्शदीप को किया था क्रिटीसाइज

Arshdeep Singh Delete Insta Post
Arshdeep Singh Delete Insta Post (Source: Social Media)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Laxman Sivaramakrishnan ने भी अर्शदीप सिंह को क्रिटीसाइज किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि अर्शदीप पर इस सीजन के लिए बैन लगाया जाना चाहिए और उन्हें प्रदर्शन के आधार पर भुगतान किया जाना चाहिए। शिवरामकृष्णन ने यह भी दावा किया था कि अगर बीसीसीआई कार्रवाई करता है, तो वह उन लोगों के नाम उजागर करेंगे जिन्होंने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की थीं। इसके अलावा Mumbai Indians के खिलाफ हार के बाद एक फैन को दिए गए जवाब और साथी खिलाड़ी Priyansh Arya के साथ मजाक वाली इंस्टाग्राम स्टोरी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Read More: Travis Head की वाइफ के साथ ऑनलाइन की गई बद्तमीजी, जानें विराट कोहली के फैंस का इसके पीछे क्या है हाथ?