IPL 2026 के फाइनल में किसका पलड़ा है भारी, जानें RCB और GT के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन है आगे?

By rishabhpandey

Updated on:

RCB vs GT Head to Head

RCB vs GT Head to Head: आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

RCB vs GT Head to Head
RCB vs GT Head to Head (Source: Social Media)

इस सीजन के लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। टीम ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था। वहीं गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमों के बीच सीजन की सबसे बड़ी जंग होने जा रही है।

First Time In History: पहली बार फाइनल में आमने-सामने

RCB vs GT Head to Head
RCB vs GT Head to Head (Source: Social Media)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से टूर्नामेंट का हिस्सा रही है और यह उसका पांचवां फाइनल है। दूसरी ओर, 2022 में लीग से जुड़ी गुजरात टाइटंस ने अपने पांच सीजन में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि दोनों टीमें पहले कभी फाइनल में नहीं भिड़ी हैं, लेकिन लीग इतिहास में इनके बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं।

RCB vs GT: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RCB vs GT Head to Head
RCB vs GT Head to Head (Source: Social Media)

आईपीएल में अब तक RCB और GT के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है। आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला काफी करीबी रहा है, लेकिन जीत के मामले में RCB को मामूली बढ़त हासिल है।

दोनों टीमों का पहले बैटिंग करते हुए टॉप स्कोर
GT के खिलाफ RCB का सर्वोच्च स्कोर: 254 रन
RCB के खिलाफ GT का सर्वोच्च स्कोर: 205 रन

वहीं दिलचस्प बात तो यह है कि RCB ने अपना रिकॉर्ड 254 रन का स्कोर इसी सीजन पहले क्वालीफायर में गुजरात के खिलाफ बनाया था।

Performance In Last Seasons: सीजन दर सीजन प्रदर्शन

RCB vs GT Head to Head
RCB vs GT Head to Head (Source: Social Media)

2022: दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए, जिसमें दोनों ने एक-एक मैच जीता।
2023: एकमात्र मैच में गुजरात टाइटंस विजेता रही।
2024: दोनों मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए।
2025: दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई, जिसमें गुजरात को जीत मिली।

Who Dominates Another Team In IPL 2026: IPL 2026 में किसका रहा दबदबा?

RCB vs GT Head to Head
RCB vs GT Head to Head (Source: Social Media)

इस सीजन दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं और मुकाबला बराबरी का रहा है।

पहला मैच: RCB की जीत
24 अप्रैल को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रन बनाए थे। वहीं गुजरात के लिए साईं सुदर्शन ने शतक लगाया था।

दूसरा मैच: GT ने लिया बदला30 अप्रैल को अहमदाबाद में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। यह एक लो-स्कोरिंग मैच रहा, जिसमें कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

तीसरा मैच: क्वालीफायर में RCB का दबदबा
पहले क्वालीफायर में दोनों टीमें फिर भिड़ीं और इस बार RCB ने पूरी तरह मैच पर कब्जा जमाया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर सिमट गई। RCB ने यह मुकाबला 92 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

RCB vs GT Head to Head: खिताब की जंग में कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Head to Head
RCB vs GT Head to Head (Source: Social Media)

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और हालिया प्रदर्शन को देखें तो RCB को हल्की बढ़त मिलती नजर आती है। हालांकि गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, जो उसके लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रजत पाटीदार की अगुआई में RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनती है या शुभमन गिल अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने में सफल होते हैं।

Read More: IPL 2026: गुजरात-राजस्थान मैच में क्यों हुआ दोबारा टॉस? जानिए पूरा विवाद