RCB बन गई आईपीएल 2026 की चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को धोया, लगातार दूसरे साल जीता खिताब

By raj kiran

Published on:

GT vs RCB Scorecard

GT vs RCB Scorecard: आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां लीग स्टेज की टॉप-2 टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की खिताबी भिड़ंत हुई. इस मैच को आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में हरा दिया. गुजरात की टीम को उन्हीं के होम ग्राउंड में हराकर उन्होंने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी. टॉस हारकर पहले खेलकर GT ने 20 ओवर में 155 रन ही बनाए. जिसे चेज करने में बेंगलुरु की टीम को कोई दिक्कत नहीं हुई.

GT vs RCB Scorecard: आरसीबी ने जीता आईपीएल 2026 का खिताब

GT vs RCB Scorecard
GT vs RCB Scorecard

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल एकतरफा अंदाज में समाप्त हुआ. जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम कर लिया. टॉस RCB के पक्ष में रहा था. कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. आरसीबी के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने GT को एक सस्ते स्कोर पर रोक दिया. मेहमान टीम ने आसानी के साथ न केवल लक्ष्य को हासिल किया, बल्कि ट्रॉफी भी अपने साथ लेकर गई.

ऐसी रही थी गुजरात टाइटंस की बैटिंग

GT vs RCB Scorecard
GT vs RCB Scorecard

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया. साई सुदर्शन भी 12 रन बनाकर चलते बने. निशांत सिंधु ने 20 और जॉस बटलर ने 19 रनों का योगदान दिया. वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से सबसे अधिक 50 रन आए. हालांकि अन्य कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली. लिहाजा गुजरात की टीम आरसीबी को केवल 156 रनों का ही लक्ष्य दे सकी. आरसीबी की बॉलिंग पर नजर डालें तो रसिख सलाम ने 3, भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

आरसीबी की बल्लेबाजी का लेखा जोखा

GT vs RCB Scorecard
GT vs RCB Scorecard

156 रनों के मामुली से लक्ष्य का पीछा करने आई आरसीबी की टीम की शुरुआत दमदार रही. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर्स में 62 रन जोड़े. अय्यर ने 16 गेंदों पर 32 रन ठोके. विराट कोहली ने 42 गेंदों का सामना करके 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रन जोड़े. उन्होंने छक्के लगाकर मैच फिनिश कर दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो ओवर रहते ही मैच अपनी झोली में डाल लिया. 2025 के बाद 2026 में भी आईपीएल टाइटल जीतने में ये टीम कामयाब रही.

 

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की गर्लफ्रैंड हुई रिवील!, जानें इंस्टाग्राम पर किसी भी लड़की को क्यों फॉले नही करता ये स्टार बॉय?