Umesh Yadav On Prince Yadav: जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए उमेश यादव ने प्रिंस यादव के कौशल पर अपने विचार शेयर किए और कहा कि युवा तेज गेंदबाज अपने पहले वनडे चयन के हकदार हैं।
Umesh Yadav News: उमेश यादव ने प्रिंस के प्रदर्शन पर क्या कहा?
“प्रिंस यादव को वनडे टीम में जगह मिलना इस आईपीएल सीजन में उनके प्रदर्शन का एक उचित इनाम है। उन्होंने पिछले एक साल में कड़ी मेहनत की है। उनकी गेंदबाजी में विविधता साफ झलकती है। उन्हें ठीक पता है कि कब गेंद को स्विंग कराना है और कब हार्ड लेंथ पर। इस तरह की खेल की समझ युवा गेंदबाजों में कम ही देखने को मिलती है।
Umesh Yadav On Prince Ability: प्रिंस की काबिलियत से खुश हैं उमेश यादव
वह बाउंसर फेंकने से नहीं डरते। जब भी उन्हें लगता है कि बल्लेबाज सहज है, वह शॉर्ट गेंद फेंकते हैं और बल्लेबाज को अलग तरह की चुनौती देते हैं। यह एक महत्वपूर्ण कौशल है, खासकर सफेद गेंद के क्रिकेट में। उनके पास एक सटीक यॉर्कर और एक बेहतरीन स्लोअर बॉल भी है जो अक्सर बल्लेबाजों को चौंका देती है।
Umesh Yadav On Prince Yadav: प्रिंस का विराट के सामने प्रदर्शन बेहतरीन
लेकिन उनकी इनस्विंग ही उनका असली हथियार है। जिस तरह से उन्होंने विराट कोहली को इनस्विंग गेंद से आउट किया, वह शानदार था। उन्हें पहली बार भारतीय टीम में देखकर मैं वास्तव में खुश हूं। उनमें प्रतिभा, कौशल और भविष्य में बहुत आगे जाने की मानसिकता है। अगर वह फिट रहें और अगर वह सीखता रहा, तो वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी संपत्ति साबित हो सकता है।”
Read More: Ishan Kishan ने CSK से मैच जातने के बाद उड़ाया फैंस का मज़ाक!, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?
