Ishan Kishan ने CSK से मैच जातने के बाद उड़ाया फैंस का मज़ाक!, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?

By rishabhpandey

Published on:

Ishan Kishan Controversy

Ishan Kishan Controversy: Sunrisers Hyderabad ने आईपीएल 2026 के 63वें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए Chennai Super Kings को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा Ishan Kishan के एक वायरल वीडियो को लेकर हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग सी बहस छेड़ दी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ईशान ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Chennai Super Kings Performence: कैसा रहा चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन?

Ishan Kishan Controversy (Source: Social Media)

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। जवाब में हैदराबाद की टीम ने शानदार अंदाज में टारगेट का पीछा किया। टीम के लिए ईशान किशन ने बेहद संयमित और जिम्मेदारी के साथ पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद ने एक ओवर पहले ही यानी कि 19 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ SRH टीम ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली।

Ishan Kishan Celebration: ईशान किशन ने मैच जीतने के बाद किया सेलिब्रेट

हालांकि मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन का सेलिब्रेशन चर्चा का विषय रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वो दर्शकों की ओर देखकर सीटी बजाते नजर आए। अब क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस “विसिल पोडू” के नाम से मशहूर हैं, इसलिए कई लोगों ने इसे सीएसके फैंस पर तंज के रूप में देखा। इसके बाद ईशान ने हाथों से घर जैसा इशारा किया और कुछ ऐसा संकेत दिया, जिसे कई यूजर्स ने “घर जाओ” वाले अंदाज से जोड़ दिया।

Fans Reaction On Ishan Kishan Celebration: ईशान किशन के सेलिब्रेशन पर फैंस का रिएक्शन

Ishan Kishan Controversy (Source: Social Media)

ऐसे में वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स सामने आने लगे है। कुछ फैंस का मानना है कि यह सिर्फ जीत का जश्न मनाने का तरीका था, जबकि कई लोगों ने इसे SRH की विरोधी टीम के फैंस का मजाक उड़ाने जैसा बताया। इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर अब लगातार बहस जारी है।

Ishan Kishan Controversy: क्या CSK कर पाएगी क्वालिफाई?

Ishan Kishan Controversy (Source: Social Media)

इस हार के बाद Chennai Super Kings की प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। टीम ने 13 मैचों में सिर्फ 12 प्वाइंट्स हासिल किए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में अब छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई अपना आखिरी लीग मैच जीत भी जाती है, तब भी उसके ज्यादातर 14 प्वाइंट्स ही हो पाएंगे। वहीं Rajasthan Royals और Punjab Kings की सिचुएशन फिलहाल ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। राजस्थान के पास अभी दो मुकाबले बाकी हैं, जबकि पंजाब भी अपने आखरी मैच में जीत हासिल कर के प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

Read More: RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Exit mobile version