CSK Playoff Scenario: Chennai Super Kings के लिए आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन टीम अभी भी पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 180 रन बनाए थे, लेकिन Ishan Kishan की शानदार 70 रनों की पारी की बदौलत हैदराबाद ने टारगेट हासिल कर लिया। अब ऐसे में चेन्नई की नजर बाकी टीमों के नतीजों पर भी टिकी हुई है।
IPL 2026 Playoff Teams: SRH टीम ने प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह
सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत के साथ SRH टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं Gujarat Titans को भी इसका फायदा मिला और वह भी ऑफिशियल तौर पर प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब आखरी पोजिशन के लिए चेन्नई समेत पांच टीमें मुकाबले में बनी हुई हैं।
CSK Playoff Scenario: इस तरह कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स क्वालिफाई
चेन्नई के लिए सबसे अहम बात यह है कि Rajasthan Royals अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हार जाए। राजस्थान का एक मैच 19 मई को Lucknow Super Giants के खिलाफ है, जबकि दूसरा मुकाबला Mumbai Indians से होना है। अगर राजस्थान दोनों मैच जीत जाती है, तो चेन्नई की प्लेऑफ उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।
इसके अलावा Kolkata Knight Riders को भी अपने दो में से कम से कम एक मुकाबला हारना होगा। कोलकाता का सामना एक मैच में मुंबई इंडियंस और दूसरे में Delhi Capitals से होना है। वहीं Punjab Kings को भी अपना आखिरी लीग मैच हारना पड़ेगा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।
CSK Must Win Game: हर हाल में सीएसके को जीतना होगा अपना आखरी मुकाबला
इन सभी समीकरणों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। सीएसके का आखिरी मैच 21 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा। अगर चेन्नई यह मुकाबला जीत लेती है और बाकी नतीजे उसके पक्ष में जाते हैं, तभी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।
सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण इस प्रकार हैं:
Rajasthan Royals अपने दोनों मैच हार जाए
Punjab Kings अपना आखिरी मुकाबला हार जाए
Kolkata Knight Riders अपने दो में से कम से कम एक मैच हार जाए
Chennai Super Kings गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अंतिम मैच जीत जाए
Read More: RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान
