SRH ने सीएसके को दिया करारा झटका, 2 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह की पक्की

By raj kiran

Published on:

CSK vs SRH Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-63 धमाकेदार रहा. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी. चेपॉक के मैदान पर ये मुकाबला आयोजित किया गया. जहां हैदराबाद की टीम विजेता साबित हुई. जिन्होंने चेन्नई को उन्हीं के घर में हरा दिया. टॉस सीएसके के नाम रहा था. उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे. डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.

CSK vs SRH Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने सीएसके को हराया

CSK vs SRH Scorecard

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच काफी कमाल का रहा. अपने होमग्राउंड पर सीएसके टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने पहले खेलकर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम के बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक योगदान दिया. हालांकि कोई बड़ी पारी उनकी ओर से देखने को नहीं मिली. यही वजह रही कि चेन्नई 200 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़े आराम से मैच और 2 प्वॉइंट्स अपनी झोली में डाल लिए.

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग

CSK vs SRH Scorecard

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका 31 के स्कोर पर लगा. संजू सैमसन 27 रन बनाकर चलते बने. उर्विल पटेल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कार्तिक शर्मा ने 32 रनों की पारी खेली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन ही बना पाए. डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 बॉल पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 रन जड़े. शिवम दुबे के बल्ले से 26 रन आए. चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा. सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी पर नजर डालें तो पैट कमिंस ने 3 विकेट हासिल किए. वहीं साकिब हुसैन के खाते में भी 2 विकेट आए.

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी का हाल

CSK vs SRH Scorecard

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर ट्रैविस हेड 6 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा भी 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर अकील होसैन के शिकार बने. ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करके 70 रन ठोके. जिसमें शामिल थे 3 छक्के और 7 छक्के. इस पारी ने हैदराबाद को जीत दिला दी. एक ओवर पहले उन्होंने मैच समाप्त कर दिया.

 

Read More: RTI के अंडर नहीं आती BCCI, इंडियन क्रिकेट बोर्ड के लिए CIC ने सुनाया 1 बड़ा फैसला

Exit mobile version