SRH से मिली हार के बाद भी कप्तान Ruturaj Gaikwad ने दिया CSK के प्लेयर्स का साथ, जानें क्या थी हार की वजह?

By rishabhpandey

Published on:

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss: Chennai Super Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 180 रनों के टारगेट का बचाव करते हुए चेन्नई ने आखिरी ओवरों तक शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में हैदराबाद ने मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबले के बाद कप्तान Ruturaj Gaikwad ने कहा कि टीम कुछ अहम मौकों का फायदा उठाने में सफल नहीं हो सकी।

Ruturaj Gaikwad Statement: ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss (Source: Social Media)

गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, “यह काफी रोमांचक मुकाबला रहा और हम अंत तक खेल में बने रहे। टी20 क्रिकेट के लिहाज से विकेट अच्छी थी और पूरे मैच के दौरान पिच का व्यवहार लगभग एक जैसा रहा। हालांकि, हम कुछ महत्वपूर्ण मौकों को भुना नहीं पाए, जिसका असर नतीजे पर पड़ा। फिर भी सीमित विकल्पों के बावजूद टीम ने बेहतरीन प्रयास किया और मुझे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है। इस मैच से हमें कई सकारात्मक बातें भी मिली हैं।”

Ruturaj Gaikwad On Sanju Samson: संजू सैमसन को लेकर ऋतुराज ने क्या कहा?

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss (Source: Social Media)

उन्होंने आगे Sanju Samson की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गायकवाड़ ने माना कि टीम कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेल रही थी, लेकिन इसके बावजूद सभी खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया। उन्होंने फैंस का भी धन्यवाद किया और कहा कि अच्छे-बुरे हर दौर में फैंस टीम का समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सीजन की तुलना में इस बार टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की ओर से Dewald Brevis ने 44 रन और Kartik Sharma ने 32 रनों की अहम पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम 180 रन तक पहुंची। इस पिच पर यह स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था।

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss: कैसा रहा सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन?

Ruturaj Gaikwad On CSK Loss (Source: Social Media)

ऐसे में टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Travis Head सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि Abhishek Sharma ने 26 रन बनाए। इसके बाद Ishan Kishan और Heinrich Klaasen ने शानदार पार्टनरशिप कर के मैच का रुख हैदराबाद की ओर मोड़ दिया।

क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रन बनाए, हालांकि चेन्नई के गेंदबाजों ने अंत तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। लेकिन ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी ने मैच को सीएसके की पहुंच से दूर कर दिया, किशन ने 47 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जब वह आउट हुए तब हैदराबाद जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था और टीम को 9 गेंदों में सिर्फ 6 रन चाहिए थे। इसके बाद आखिरकार 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर Ravichandran Smaran ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Read More: RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Exit mobile version