Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: आईपीएल 2026 का सीजन कई यादगार पलों का गवाह बना है। लेकिन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार को जो देखने को मिला, उसने क्रिकेट फैंस को काफी रोमांचित किया। दरअसल राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
वैभव ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वह अपने दूसरे आईपीएल शतक से मात्र 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने मैच का पूरा माहौल बदल दिया। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। मैदान के हर हिस्से में लगाए गए उनके शॉट्स ने लखनऊ के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।
Vaibhav Sooryavanshi New Record: 53 छक्कों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
इस मुकाबले में लगाए गए 10 छक्कों की मदद से वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 53 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। रसेल ने आईपीएल 2019 में 52 छक्के लगाए थे, जबकि अब वैभव 53 छक्कों के साथ उनसे आगे निकल चुके हैं। इस लिस्ट में फिलहाल सिर्फ क्रिस गेल उनसे आगे हैं, जिन्होंने 2012 के सीजन में 59 छक्के जड़े थे।
Chris Gayle Record: क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी खतरे में
वैभव जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए अब क्रिस गेल का 59 छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहा। सीजन में अभी कई मुकाबले बाकी हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म विरोधी टीमों के लिए चिंता का कारण बन चुकी है। सिर्फ छक्कों की बात नहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी इस सीजन में चर्चा का विषय बना हुआ है। वैभव ने 236.3 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो आईपीएल इतिहास में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस मामले में भी आंद्रे रसेल के 2019 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में तीन बार एक ही पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। आईपीएल इतिहास में यह उपलब्धि सबसे ज्यादा चार बार क्रिस गेल ने हासिल की है। अब वैभव इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज से वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने उन्हें आईपीएल 2026 का नया सुपरस्टार बना दिया है। क्रिकेट जगत अब उनकी तुलना दुनिया के सबसे खतरनाक टी-20 बल्लेबाजों में से एक में करने लगा है।
Read More: Ishan Kishan ने CSK से मैच जातने के बाद उड़ाया फैंस का मज़ाक!, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच?
