Rajsthan Royals से मिली हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में दे डाली गाली

By rishabhpandey

Published on:

Rishabh Pant Abuse

Rishabh Pant Abuse: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए। मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम को मंगलवार के दिन राजस्थान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा।

Rishabh Pant News: कैसा रहा ऋषभ पंत का प्रदर्शन

Rishabh Pant Abuse (Source: Social Media)

इस मुकाबले में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में रही। टीम को उनसे तेज और बड़ी पारी की उम्मीद थी, खासकर तब जब मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। लेकिन पंत 23 गेंदों में सिर्फ 35 रन ही बना सके और अंतिम ओवरों में रन गति नहीं बढ़ा पाए।

Rishabh Pant Statement: ऋषभ पंत का बयान

हालांकि मैच के बाद पंत ने कहा कि मिडिल ओवर्स में टीम थोड़ा पीछे रह गई और आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी बेहद शानदार रही। उन्होंने माना कि टीम 5 से 10 रन और बना सकती थी, लेकिन आखिरी ओवर में ऐसा नहीं हो सका। पंत ने यह भी कहा कि ऐसी पिच पर गेंदबाजों का समर्थन करना मुश्किल हो जाता है और ज्यादा सलाह देने से भी हमेशा फायदा नहीं मिलता।

Rishabh Pant Abuse: बयान के दौरान निकली गाली

Rishabh Pant Abuse (Source: Social Media)

प्रेजेंटेशन के दौरान बातचीत करते हुए ऋषभ पंत के मुंह से एक गाली भी निकल गई। हालांकि यह किसी खिलाड़ी या व्यक्ति के लिए नहीं थी, बल्कि अपनी टीम का समर्थन करते हुए उन्होंने गलती से इसका इस्तेमाल कर दिया। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

Rishabh Pant Game: शाहबाज को देर से गेंदबाजी देने पर दी सफाई

Rishabh Pant Abuse (Source: Social Media)

जब उनसे पूछा गया कि शाहबाज अहमद को पहले गेंदबाजी क्यों नहीं दी गई? तो पंत ने बताया कि सामने बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद थे, इसलिए उन्होंने दिग्वेश राठी को गेंद थमाई। उनका मानना था कि उस परिस्थिति में शाहबाज को गेंदबाजी देना सही फैसला नहीं होता। हालांकि हार के बावजूद पंत ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और लखनऊ सुपर जायंट्स एक मजबूत टीम है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi बनाते जा रहे हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में इस बच्चे ने आंद्रे रसल को भी पछाड़ा

Exit mobile version