Teams Who Score Less Than 100 Runs: दिल्ली कैपिटल्स का हालिया मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेहद निराशाजनक रहा, जहां दिल्ली की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और नतीजतन टीम सिर्फ 75 रन पर ही सिमट गई। आईपीएल के इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं, जब बड़ी टीमें भी 100 रन से पहले ऑलआउट हो गईं। तो आइए जानते हैं उन पांच टीमों के बारे में, जो सबसे ज्यादा बार 100 से कम स्कोर पर ढेर हुई हैं।
Teams Who Score Less Than 100 Runs: Delhi Capitals

सबसे पहले बात करें दिल्ली कैपिटल्स की, तो यह टीम आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रही है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। इस टीम का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, क्योंकि यह अब तक 11 बार 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है।
Teams Who Score Less Than 100 Runs: Royal Challengers Bangalore

दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है। एक बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी ये टीम भी कई बार बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई है और ये अब तक 8 बार 100 से कम स्कोर पर सिमट चुकी है।
Teams Who Score Less Than 100 Runs: Rajasthan Royals

फिर तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने आईपीएल के पहले सीजन में खिताब जीता था। इसके बावजूद यह टीम 7 बार 100 रन से पहले ऑलआउट हो चुकी है।
Teams Who Score Less Than 100 Runs: Mumbai Indians

इसके बाद सबसे बेहतरीन कही जाने वाली टीम मुंबई इंडियंस का नाम आता है, जो पांच बार की चैंपियन टीम रह चुकी है। इतनी सफल टीम होने के बावजूद मुंबई भी 6 बार 100 से कम स्कोर बना चुकी है, जो थोड़ा कई लोगों को थोड़ा चौंका सकता है।
Teams Who Score Less Than 100 Runs: Punjab Kings

इस लिस्ट में आखिरी नाम पंजाब किंग्स का है। ये टीम अब तक 5 बार 100 से कम स्कोर पर सिमट चुकी है। हालांकि मौजूदा समय में टीम का प्रदर्शन काफी मजबूत नजर आ रहा है और वह बेहतर खेल दिखा रही है।






