Vaibhav Sooryavanshi Record Breaking Century: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बैटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहा है। वो अपने बल्ले की ताकत से बॉलर्स को धूल चटाते दिखाई दे रहें हैं। वैभव की सबसे बड़ी खासियत अब तक ये रही है कि उन्होंने सभी बड़े गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए हैं और किसी को भी बख्शने के मूड में वो नहीं दिख रहे हैं। वैभव ने इस सीजन में अब एक शतक भी जड़ा है और इस शतकीय पारी के बाद वो इस लीग में सबसे कम सालों और पारियों में 2 शतक लगाने वाले बैटर भी बने।
Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल में सबसे कम सालों में 2 शतक लगाने वाले टॉप बल्लेबाज

आपको बता दें कि ये कारनामा करते हुए वैभव ने भारतीय टीम को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अपकमिंग क्रिकेट के सुपरस्टार अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल IPL में डेब्यू के बाद अपना पहला शतक लागकर दूसरे शतक को पूरा करने में विराट कोहली को लगभग 8 साल का समय लगा था और अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपने पहले शतक के बाद दूसरे शतक को पूरा करने में दो साल लगा दिए थे। लेकिन वैभव ने अपना दूसरा शतक एक साल के अंदर ही ठोक दिया है।

पिछले सीजन में जब वैभव का डेब्यू हुआ था, तब उन्होंने अपना पहला शतक जड़ा था। लेकिन इस साल फिर से उन्होंने शतक जड़कर इतहास स्थापित कर दिया है। वहीं वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भी आ गए है। वैभव ने ये कमाल सिर्फ 15 पारियों में 2 शतक लगाए हैं और उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिन्होंने आईपीएल में पहले 2 शतक 16 पारियों में लगाए थे।
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

आपको बता दें कि हाशिम अमला ऐसे में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 20 पारियों में ऐसा किया था। वहीं डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में 33 पारियों के साथ चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साई सुदर्शन 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 37 पारियों में किया था। वहीं बेन स्टोक्स ने 39 पारी जबकि यशस्वी जायसवाल ने ये कमाल 45 पारियों में किया था। हेनरिक क्लासेन को भी ये कारनामा करने में 45 पारियां लगी थीं और वो इस लिस्ट में यशस्वी के साथ 7वें नंबर पर ही हैं।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा बन चुका है। पर यहां देखने वाली बात ये होगी कि आने वाले समय में वैभव को इंडियन टीम में डेब्यू करने का मौका जल्द ही मिल पाता है या नहीं।






