Vaibhav Sooryavanshi बना सकते हैं एक और नया रिकॉर्ड, महज 43 रन बनाकर बनेंगे इतहास रचने वाले युवा बल्लेबाज!

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi New Record

Vaibhav Sooryavanshi New Record: राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में होने वाला है, जहां टीम के सबसे बेहतरीन 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास एक खास रिकॉर्ड हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वो इस रिकॉर्ड से ज्यादा दूर हैं भी नहीं।

Vaibhav Sooryavanshi Record: नया रिकॉर्ड बनाने से महज 43 रन दूर हैं वैभव

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 8 मैचों में 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव 43 रन और बना लेते हैं, तो वह एक ही सीजन में 230 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनकी बल्लेबाजी की खासियत यही है कि वह शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने में विश्वास रखते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Record: वैभव के साथ प्रियांश भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने महज 36 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस रिकॉर्ड की दौड़ में प्रियांश आर्या भी पीछे नहीं हैं, उन्होंने भी 6 मैचों में 42.33 की औसत से 254 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 249.02 का है, जो वैभव से भी ज्यादा है। ऐसे में अगर वह इसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हैं, तो वह भी इस रिकॉर्ड को हासिल कर सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

वहीं अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी इस सीजन शानदार रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 212.29 का है। ऐसे में फिलहाल उनके लिए इस खास रिकॉर्ड तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi ने एक शतक से तोड़े कई रिकॉर्ड, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा को 15 साल के बच्चे ने पछाड़ा