Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी

By rishabhpandey

Updated on:

Brock Lesnar Retirement

Brock Lesnar Retirement: हाल ही में WWE WrestleMania 42 में एक ऐसी चीज़ हुई, जिसने WWE के फैंस को हैरान कर के रख दिया था. दरअसल इस मेगा इवेंट में बीस्ट कहे जाने वाले ब्रॉक लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिटायरमेंट ले लिया था. लेकिन अब लैसनर को लेकर कई अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं. क्योंकि अब भी कई लोगों का ऐसा मानना है कि वो दोबारा वापसी करने वाले हैं.

Brock Lesnar Retirement
Brock Lesnar Retirement (Source: Social Media)

हालांकि वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि उनके और ट्रिपल एच के बीच संबंध बढ़िया नहीं चल रहे हैं. इसलिए रेसलिंग वर्ल्ड में लैसनर का संन्यास लेना चर्चा का विषय बना हुआ है. लैसनर ने दस्ताने और जूते उतारने के बाद उनके साथ काफी समय तक रहने वाले पॉल हेमन को भी गले लगाया था. पर अब WWE के पूर्व राइटर और दिग्गज विंस रूसो ने चौंकाने वाला बयान दिया है. दरअसल उन्होंने लैसनर और द गेम के रिलेशन पर चर्चा की है.

Brock Lesnar Comeback: WWE दिग्गज विंस रूसो ने क्या कहा?

विंस रूसो ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट और तनाव को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि लैसनर द्वारा रेसलमेनिया 42 में किया गया एक्शन ट्रिपल एच की जानकारी के बिना किया गया हो सकता है. उन्होंने कहा कि, “मैंने सुना है कि ट्रिपल एच से ब्रॉक लैसनर बहुत नफरत करते हैं. मैं समझ सकता हूं क्योंकि ट्रिपल एच ने खुद को ऐसी स्थिति में डाल दिया है कि लोग उनसे नफरत करने लगे हैं.

उन्होंने खुद को सभी चीजों में आगे रखा है. उन्होंने अपने टैलेंट से पहले खुद को रखा है. रेसलिंग में ऐसा करना हमेशा गलत माना जाता है. अगर लैसनर ने ट्रिपल एच की जानकारी के बिना रिटायरमेंट लिया है तो वो उनका बिल्कुल सम्मान नहीं करते हैं. लैसनर के मन में द गेम के लिए नफरत भरी हुई है”.

Brock Lesnar Highlinghts: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर को मिली हार

Brock Lesnar Retirement
Brock Lesnar Retirement (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी का साथ हुआ था. इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैच बेहद ही तगड़ा हुआ था. वहीं फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

Brock Lesnar Retirement
Brock Lesnar Retirement (Source: Social Media)

ऐसे में हार के बाद लैसनर काफी निराश दिखे, क्योंकि अब तक के अपने रेसलिंग करियर में ब्रॉक ने बेहद ही कम मैच हारे हैं. इसी वजह से उन्होंने अपना इन-रिंग गियर रिंग के बीच में रख दिया. इसके बाद लैसनर ने फैंस की ओर हाथ दिखाते हुए उन्हें बाय भी कहा. पर जब उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया, तब वो पल हर किसी के लिए काफी इमोशनल बन गया.

Read More: Vaibhav Sooryavanshi ने एक शतक से तोड़े कई रिकॉर्ड, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा को 15 साल के बच्चे ने पछाड़ा