Ajitesh Argal Umpire Story: 2008 में Virat Kohli ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उसी टूर्नामेंट से एक और नाम सामने आया था Ajitesh Argal। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिला था। उस समय लगा था कि वह भी आगे चलकर बड़ा नाम बनेंगे, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में उनका सफर अलग मोड़ ले गया।
Ajitesh Argal Umpire Story: 2008 से 2026 तक: दो अलग रास्ते, एक ही मैदान

जहां विराट कोहली लगातार आगे बढ़ते गए और आज दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, वहीं अजितेश अर्गल का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। उन्हें Kings XI Punjab ने 2008 में खरीदा जरूर, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। बाद में उन्होंने क्रिकेट छोड़कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी शुरू कर दी।
लेकिन क्रिकेट से उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। अर्गल ने बीसीसीआई का अंपायरिंग एग्जाम पास किया और अब Indian Premier League 2026 में अंपायर के रूप में नजर आ रहे हैं। यह अपने आप में एक खास सफर है खिलाड़ी से अंपायर बनने तक का।
Ajitesh Argal Umpire Story

हाल ही में Royal Challengers Bengaluru और Delhi Capitals के बीच हुए मैच में ये दोनों एक बार फिर आमने-सामने आए। मैच के बाद कोहली और अर्गल के बीच बातचीत का एक पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसने फैंस को 2008 के दिनों की याद दिला दी। यह एक इमोशनल और खास मोमेंट था, जिसमें दो पुराने साथी अलग-अलग रोल में एक ही मैदान पर दिखे।

RCB की दमदार जीत
इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गई, जो इस सीजन का सबसे कम स्कोर रहा। इसमें Bhuvneshwar Kumar और Josh Hazlewood की तेज गेंदबाजी का बड़ा योगदान था। दोनों ने शुरुआत में ही विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।
इसके बाद आरसीबी ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि वह क्यों इतने खास हैं। उनकी बैटिंग में अनुभव और कंट्रोल साफ नजर आता है।
Also Read: Sachin Tendulkar की भगवान वेंकटेश्वर के प्रति श्रद्धा देख खुश हुए फैंस, जूते उतारता देख सबने की तीरफ






