भारतीय गंदबाजों से नफरत करता है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी?, वायरल वीडियो में दे डाली धमकी

By rishabhpandey

Published on:

Hasan Nawaz Statement

Hasan Nawaz Statement: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को हमेशा से सबसे बड़ी राइवलरी माना जाता रहा है। हालांकि हाल ही के सालों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले काफी बेहतर रहा है, जिसके चलते कई लोग अब इस मुकाबले को एकतरफा मानने लगे हैं। मैदान पर भले ही पाकिस्तान का पलड़ा हल्का नजर आता हो, लेकिन बयानबाजी में उनके खिलाड़ी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं।

Hasan Nawaz Trolled:  हसन नवाज हुए ट्रोलिंग का शिकार

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जो कि कॉन्ट्रोवर्शियल बन गया है और अब सोशल मीडिया पर उनके इसी बयान की वजह से हसन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।

Hasan Nawaz Dream: क्या है हसन नवाज का सपना?

Hasan Nawaz Statement
Hasan Nawaz Statement (Source: Social Media)

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल रहे हसन नवाज से एक जर्नलिस्ट ने पूछा कि दुनिया में ऐसा कौन सा तेज गेंदबाज है, जिस पर वह खुलकर रन बनाना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खास तौर पर किसी एक गेंदबाज का नाम नहीं है, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का उनका खास मन करता है।

Hasan Nawaz Statement
Hasan Nawaz Statement (Source: Social Media)

उन्होंने आगे कहा कि वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं और मौका मिलने पर उन्हें जमकर खेलने की कोशिश करेंगे। हालांकि उनके बयान का एक हिस्सा विवादित माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के प्रति अपनी नफरत भरी भावनाओं को जाहिर किया है।

Hasan Nawaz Statement: कैसा रहा है हसन नवाज का करियर?

Hasan Nawaz Statement
Hasan Nawaz Statement (Source: Social Media)

अगर हसन नवाज के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो, उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 4 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उनके नाम 113 रन हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 457 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। लेकिन यहां खास बात तो ये है कि उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी