Super Over Between KKR VS LSG: IPL 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की है। 20 ओवरों के खत्म होने के बाद बाद दोनों टीमों का स्कोर 155 रन पर बराबर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। लेकिन सुपर ओवर में लखनऊ की टीम सिर्फ 1 रन ही बना सकी, जबकि कोलकाता ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Super Over Between KKR VS LSG: कौन सा प्लेयर था पूरे मैच की हाईलाइट?

इस मैच में कोलकाता की जीत के हीरो रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए थे, उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं खास बात यह रही कि उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
Lucknow Super Giants: होम ग्राउंड पर टीम को मिली सबसे ज्यादा हार

ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार और भी निराशाजनक रही, क्योंकि यह उनके घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर लगातार आठवीं हार है। यह खराब सिलसिला 2025 से जारी है। इस तरह लखनऊ ने आईपीएल में अपने होम ग्राउंड पर लगातार सबसे ज्यादा हार के मामले में डेक्कन चार्जर्स की बराबरी कर ली है, जबकि इस लिस्ट में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम है। जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 हार का सामना करना पड़ा है।
Lucknow Super Giants Performance: कैसी थी टीम की परफॉर्मेंस?

मैच का रोमांच आखिरी ओवर में चरम पर पहुंच गया। लखनऊ को जीत के लिए अंतिम दो ओवरों में 28 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में 11 रन बनने के बाद आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। हालांकि, कार्तिक त्यागी के ओवर में दो नो-बॉल ने मैच का रुख बदल दिया और लखनऊ को मौका मिल गया। आखिरी गेंद पर 7 रन की जरूरत थी, तभी मोहम्मद शमी ने शानदार छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।
Super Over: सुपर ओवर का लेखा-जोखा

हालांकि सुपर ओवर में लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद पर निकोलस पूरन आउट हो गए और दूसरी गेंद पर केवल 1 रन बना फिर तीसरी गेंद पर एडन मार्कक्रम भी आउट हो गए। इस तरह टीम सिर्फ 1 रन ही बना पाई। जिसके जवाब में कोलकाता की ओर से रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को शानदार जीत दिला दी।
Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश






