Reason Behind RR Loss: IPL 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने थे। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में राजस्थान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे, लेकिन ये स्कोर भी जीत के लिए कम पड़ गया।
टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और सिर्फ 18.3 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने हार के कारणों पर खुलकर बात की और बताया कि टीम से कहां चूक हुई।
Mistakes Of Rajasthan Royals: कहां हो गई राजस्थान से गलतियां?

रियान पराग ने कहा कि टीम ने प्लानिंग के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फील्डिंग में हुई गलतियां भारी पड़ गईं। उन्होंने बताया कि अहम मौके पर कैच छोड़े गए, जिसका फायदा हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उठाया। खासकर अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को आउट होते हुए भी मौके देना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
Riyan Parag Statement: रियान पराग ने हार पर क्या कहा?

टारगेट को लेकर बात करते हुए रियान पराग ने कहा कि, “मुझे लगता है हमने 10-15 रन गंवा दिए. सच कहूं तो उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, बहुत ही बढ़िया यॉर्कर फेंकी. मुझे लगता है कि हम कुछ खास नहीं कर सकते थे. लेकिन अगर सबसे अच्छा नतीजा निकलता, तो मुझे लगता है कि हम 15 रन और बना लेते.”
Riyan Parag On Spinners: स्पिनर्स से गेंदबाजी नहीं कराने पर क्या बोले रियान पराग?

स्पिन बॉलिंग को लेकर बात करते हुए रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि दो लेफ्ट हैंड बल्लेबाज थे और मुझे लगा कि मुझे और डॉन को विकेट मिलने की ज्यादा संभावना है. फिर मैं चाहता था कि क्लासेन आए और फिर रवि और जड्डू भाई को भी गेंदबाजी के लिए बुलाऊं. लेकिन विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल नहीं था। इसलिए मुझे सिर्फ चार ओवर ही गेंदबाजी करनी पड़ी.”

इस तरह राजस्थान रॉयल्स को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार रन चेज के साथ अपनी जीत का सिलसिला इस सीजन में जारी रखा।
Read More: Vaibhav Sooryavasnhi ने रचा इतिहास, IPL History में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा






