SRH Domination On RR: IPL 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात देकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान का हैदराबाद के खिलाफ हार का सिलसिला भी जारी रहा है और यह उनकी लगातार हैदराबाद के खिलाफ छठी हार है। जयपुर में खेले गए इस मैच में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था।
Vaibhav Sooryavanshi Century: वैभव ने जड़ा था शतक

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जो आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है। उनकी 103 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान ने 228 रन बनाए।
Sunrisers Chase: कैसी रही सनराइज़र्स की शुरूआत?

वहीं जवाब में 229 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ट्रेविस हेड पहले ही ओवर में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार पार्टनरशिप कर के मैच का रुख बदल दिया। दोनों ने मिलकर महज 55 गेंदों में 132 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
Sunrisers Hyderabad Performance: कैसा रहा हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन?

ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेली। अंत में हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 53 रनों की अहम पार्टनरशिप निभाकर टीम को जीत दिला दी। नीतीश ने 18 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 29 रन का योगदान दिया।

इस जीत के साथ हैदराबाद ने न केवल बड़ा टारगेट हासिल किया, बल्कि पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर भी कब्जा जमा लिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की हैदराबाद के खिलाफ जीत का इंतजार अब 1,119 दिनों से भी ज्यादा लंबा हो गया है। क्योंकि राजस्थान इतने समय से हैदराबाद को हराने में नाकाम रही है।
Read More: Vaibhav Sooryavasnhi ने रचा इतिहास, IPL History में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा






