बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को Saurav Ganguly ने दी बधाई, CAB के अध्यक्ष के तौर पर कही ये बड़ी बात

By rishabhpandey

Published on:

Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari

Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari: भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।

Sourav Ganguly News: CAB ने ऑफिशयल तौर पर क्या कहा?

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ऑफिशियल पोस्ट में ये कहा गया है कि, “प्रगति की ओर कदम. बंगाल के लिए निर्णायक जनादेश पर श्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई. CAB, अध्यक्ष सौरव गांगुली ओर बोर्ड के सभी अधिकारियों की तरफ से श्री शुभेंदुअधिकारी और पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार को हार्दिक बधाई.”

CAB Post: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के पोस्ट में क्या कहा गया?

Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari
Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari (Source: Social Media)

फिर आगे लिखा गया कि, “ठीक वैसे ही जैसे एक मजबूत कप्तान एक विजयी टीम का निर्माण करता है, हमें पूरा विश्वास है कि आपका नेतृत्व बंगाल को खेल सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास, समृद्धि और उत्कृष्टता की ओर ले जाएगा. CAB, क्रिकेट की भावना को और अधिक ऊंचा उठाने तथा पूरे राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए, नए प्रशासन के साथ एक गतिशील साझेदारी की आशा करता है. आपको, आपके मंत्रिमंडल को और पूरे पश्चिम बंगाल को आगे एक अत्यंत सफल और ऐतिहासिक पारी के लिए शुभकामनाएं.”

West Bengal Election: क्यों खास है बंगाल की जीत?

Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari
Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पार्टी की वैचारिक शुरुआत का संबंध भी बंगाल से रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ को ही आज की बीजेपी का वैचारिक आधार माना जाता है।

Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari: TMC के 15 साल रहने के बाद बनी बीजेपी सरकार

Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari
Sourav Ganguly Congratulates Suvendu Adhikari (Source: Social Media)

राज्य में इससे पहले लगातार 15 सालों तक तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही। ममता बनर्जी ने 2011 में पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर सत्ता संभाली थी और 2016 तथा 2021 के चुनावों में भी जीत हासिल की थी। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें जीतकर पूरी बहुमत के साथ अपनी सरकार बना ली है।

Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला