Vaibhav Sooryavanshi ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया अनोखे ‘शतक’ का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में ही रच दिया इतिहास

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi New Record

Vaibhav Sooryavanshi New Record: वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर वैभव ने छक्का लगाते हुए टी20 में अपना 100वां छक्का पूरा किया। हालांकि सिराज ने ही वैभव को अपना शिकार बनाते हुए आउट भी किया। वैभव ने 16 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाए, लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में 77 रन से हार गई।

Vaibhav Sooryavanshi News: कैसा रहा राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन?

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

रियान पराग के एवेलेबल ना होने पर यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली। टॉस जीतकर यशस्वी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (55) और शुभमन गिल (84) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को 229 रन तक पहुंचाया। ऐसे में टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत तेज रही, लेकिन वैभव सूर्यवंशी 36 रन बनाकर आउट हो गए और यशस्वी जायसवाल सिर्फ 3 रन ही बना पाए। इसी वजह से टीम 152 रन पर सिमट गई, जिससे गुजरात ने 77 रनों से जीत दर्ज की।

Vaibhav Sooryavanshi’s World Record: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी अब सबसे कम समय में टी20 में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह अचीवमेंट सिर्फ 514 गेंदों में हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह को यह आंकड़ा पाने में 813 गेंदें लगीं थी और वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार प्लेयर कीरोन पोलार्ड ने ये आंकड़ा 843 गेंदों में हासिल किया था।

Gujrat Titans News: सिराज बनाम वैभव का मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

हालांकि मैच में एक समय ऐसा भी आया जब वैभव सूर्यवंशी ने खुद को ही नुकसान पहुंचा लिया। दरअसल गुजरात के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला। पहली गेंद पर यशस्वी ने सिर्फ एक रन लेकर स्ट्राइक वैभव को दी। वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर खेल का रुख बदल दिया। इसके बाद सिराज ने यॉर्कर फेंकी, जिस पर वैभव खुद को चोटिल कर बैठे।

Vaibhav Sooryavanshi New Record: कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन?

Vaibhav Sooryavanshi New Record
Vaibhav Sooryavanshi New Record (Source: Social Media)

फिर तीसरे ओवर में वैभव ने तीन चौके जड़े, लेकिन पांचवीं गेंद पर सिराज की तेज बाउंसर डाली और बैट से लगकर बॉल सिर्फ हवा में गई, जिसके बाद अरशद खान ने कैच पकड़ लिया। ऐसे में वैभव के आउट होने के बाद सिराज ने जोरदार तरीके से अपनी खुशी जाहिर की, जिससे यह साफ हो गया कि इस विकेट की अहमियत कितनी थी?

Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला