MI-RCB Clash Full Scenerio Explained | IPL 2026

By Anjali Maikhuri

Published on:

MI vs RCB Rain Threat

MI vs RCB Rain Threat: आईपीएल 2026 में आज शाम Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच रायपुर में होना है, लेकिन इस समय सबसे बड़ा सवाल सिर्फ जीत-हार नहीं बल्कि मौसम भी है। शनिवार को रायपुर में तेज बारिश हुई थी, जिसकी वजह से दोनों टीमों की प्रैक्टिस भी पूरी नहीं हो पाई। अब फैंस की नजर सिर्फ मैच पर नहीं बल्कि आसमान पर भी टिकी हुई है।

MI vs RCB Rain Threat
MI vs RCB Rain Threat

मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर लगातार तीन हार के बाद वापसी की थी। अब मुंबई की कोशिश इस सीजन पहली बार लगातार दो जीत हासिल करने की होगी। दूसरी तरफ RCB पिछला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ बेहद करीबी अंतर से हार गई थी और टीम लगातार दूसरी हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

MI vs RCB Rain Threat: मुंबई इंडियंस के लिए क्यों अहम है यह मैच?

MI
MI

मुंबई इंडियंस इस समय पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। टीम के 10 मैचों में सिर्फ 6 अंक हैं। ऐसे में अब हर मैच टीम के लिए फाइनल जैसा बन चुका है। अगर आज का मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इससे मुंबई के 7 अंक हो जाएंगे, लेकिन उसके बाद भी टीम अधिकतम 13 अंक तक ही पहुंच पाएगी।

आईपीएल के इतिहास को देखें तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर 16 अंक सुरक्षित माने जाते हैं। कुछ बार 14 अंक वाली टीमों ने भी जगह बनाई है, लेकिन 13 अंक पर पहुंचना काफी मुश्किल माना जाता है। यही वजह है कि बारिश मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी।

अगर मैच नहीं हुआ तो मुंबई को अपने बाकी सभी मुकाबले जीतने होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। साथ ही नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार करना होगा क्योंकि RCB और पंजाब किंग्स जैसी टीमें पहले ही 13 अंकों के करीब पहुंच चुकी हैं।

RCB के लिए स्थिति थोड़ी बेहतर

RCB
RCB

RCB की बात करें तो टीम की हालत मुंबई जितनी खराब नहीं है। टीम के पास अभी भी प्लेऑफ की रेस में बने रहने का अच्छा मौका है। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो RCB के 13 अंक हो जाएंगे और उसके बाद भी टीम के पास तीन मुकाबले बाकी रहेंगे। यानी टीम अपने दम पर टॉप-4 में जगह बना सकती है।

हालांकि RCB भी इस मुकाबले को जीतकर दबाव कम करना चाहेगी। लगातार दो हार के बाद टीम की लय थोड़ी बिगड़ी है और ऐसे में मुंबई जैसी टीम के खिलाफ जीत हासिल करना आत्मविश्वास के लिए भी जरूरी होगा।

अब सबकी नजर रायपुर के मौसम पर है। फैंस को उम्मीद होगी कि बारिश मैच में ज्यादा दखल न दे क्योंकि इस मुकाबले का असर सीधे प्लेऑफ की तस्वीर पर पड़ सकता है। खासकर मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच सिर्फ दो अंकों का नहीं बल्कि पूरे सीजन को बचाने का मौका है।

Also Read: Vaibhav Sooryavanshi ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया अनोखे ‘शतक’ का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में ही रच दिया इतिहास