पाकिस्तान क्रिकेट टीम के “अच्छे आदमी” पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, जानें क्या है पूरा मामला?

By rishabhpandey

Published on:

Shoaib Akhtar On Shan Masood

Shoaib Akhtar On Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजर रही है। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम की कप्तानी और खिलाड़ियों की प्लानिंग पर सवाल उठ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में मिली हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar ने टेस्ट कप्तान Shan Masood को जमकर क्रिटीसाइज़ किया है।

Shoaib Akhtar News: शोएब अख्तर हैं नाखुश

Shoaib Akhtar On Shan Masood
Shoaib Akhtar On Shan Masood (Source: Social Media)

शोएब अख्तर ने कहा है कि शान मसूद भले ही एक अच्छे इंसान हों, लेकिन सिर्फ अच्छा इंसान होना किसी को बेहतरीन कप्तान नहीं बना सकता। उनके मुताबिक, मैदान पर कई बार ऐसा लगता है कि शान मसूद को खुद समझ नहीं आता कि टीम को किस दिशा में ले जाना है। उन्होंने कप्तानी के दौरान प्रभाव छोड़ने में भी शान को कमजोर बताया।

ढाका टेस्ट में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की 11वीं टेस्ट हार थी। खास बात तो यह है कि उन्होंने केवल 15 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए यह आंकड़ा छू लिया है।

Pakistan News: टेस्ट टीम संभालने के बाद शान मसूद को मिली सबसे ज्यादा हार

Shoaib Akhtar On Shan Masood
Shoaib Akhtar On Shan Masood (Source: Social Media)

साल 2023 में पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने वाले शान मसूद से टीम को नई शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहे। लगातार हार ने उनकी लीडरशिप पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाले कप्तानों की बात करें, तो Misbah-ul-Haq इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 56 टेस्ट मैचों में 19 हार झेली थी। वहीं Inzamam-ul-Haq ने 31 टेस्ट मैचों में 11 मुकाबले गंवाए थे। लेकिन शान मसूद ने सिर्फ 15 टेस्ट में ही इंजमाम के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Shoaib Akhtar On Shan Masood: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच

Shoaib Akhtar On Shan Masood
Shoaib Akhtar On Shan Masood (Source: Social Media)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज अभी जारी है। ऐसे में अगर टीम का खराब प्रदर्शन आगे भी ऐसे ही जारी रहता है, तो शान मसूद के नाम पाकिस्तान क्रिकेट के कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं।

Read More: जर्मन मॉडल Lizlaz का बड़ा खुलासा, Virat kohli को फंसाने की साजिश के लिए ऑफर किए गए पैसे