Virat kohli ने रिंकू सिंह की मां और बहन के साथ खिंचवाई फोटो, टीम होटल में ये मोमेंट बना यादगार

By rishabhpandey

Published on:

Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister

Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बेहद दिल छू लेने वाले पल की वजह से एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की माँ और बहन के साथ टीम होटल में फोटो खिंचवाई, जिसे देखकर फैंस और क्रिकेट को चाहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

Virat Kohli News: विराट कोहली का दिखा प्यार

यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट ने हमेशा ही टीम के जूनियर्स और नए खिलाड़ियों के साथ अपनापन और दोस्ताना बिहेवियर दिखाया है और यह फोटो भी उसी बात का सबूत है। रिंकू सिंह की माँ और बहन के साथ खिंचवाई गई ये फोटो रायपुर की है, जहां टीम होटल में जब वो विराट कोहली से मिलीं तब इस मोमेंट को मैमोरेबल बनाने के लिए उन्होंने फोटो क्लिक करवाई। इस फोटो में दिख रही कोहली की मुस्कान और उनके अफेक्शनेट बिहेवियर ने सभी का दिल जीत लिया है।

Virat Kohli With Rinku Singh’s Mother: टीम में पॉजिटीव माहौल की निशानी

Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister
Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister (Source: Social Media)

क्रिकेट के मैदान पर विराट की रेपुटेशन उनके खेल की वजह से है, लेकिन मैदान के बाहर उनकी यह अलग इमेज भी उन्हें खास बनाती है। टीम के नए खिलाड़ियों और उनके परिवार के प्रति उनके प्यार और सम्मान ने ये साबित कर दिया है कि विराट सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक इंसानियत से भरपूर व्यक्ति भी हैं।

Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister: फैंस के रिएक्शन

Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister
Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister (Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फोटो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। लोगों ने लिखा कि विराट का यह व्यवहार दिखाता है कि वो न केवल टीम को प्रेरित करते हैं बल्कि उनके परिवारों को भी सम्मान देते हैं। कई फैंस ने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे पल टीम की एकजुटता और पॉजिटीव माहौल को दर्शाते हैं।

Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister
Virat Kohli With Rinku Singhs Mother And Sister (Source: Social Media)

ऐसे में इस फोटो के जरिए विराट कोहली ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी जूनियर्स और उनके परिवारों के लिए हमेशा एवेलेबल रहते हैं।

Read More: Hardik Pandya के मुंबई इंडियंस को छोड़ने के पीछे की वजह आई सामने, क्या चैन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करेंगे कप्तान?