Hardik Pandya के मुंबई इंडियंस को छोड़ने के पीछे की वजह आई सामने, क्या चैन्नई

By rishabhpandey

Published on:

Hardik Pandya Left Mumbai Indians

Hardik Pandya Left Mumbai Indians: Mumbai Indians के लिए आईपीएल 2026 बेहद ही खराब साबित हुआ है। रविवार को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 2 विकेट से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान Hardik Pandya की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लेकिन खास बात तो यह रही कि हार्दिक पिछले दो मैचों से टीम से बाहर थे, हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में भी मुंबई कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी।

Hardik Pandya News: आखिर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे?

Hardik Pandya Left Mumbai Indians
Hardik Pandya Left Mumbai Indians (Source: Social Media)

अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी क्यों नहीं कर रहे? हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट को अनफॉलो भी किया था साथ ही मुंबई इंडियंस की पोस्ट भी अपने अकाउंट से हटा दी थीं। लेकिन फिर कुछ ही समय बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को वापस फॉलो बैक भी कर दिया था।

ऐसे में लोगों का मानना था कि हार्दिक और मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट में कुछ कहा सुनी हुई है, लेकिन असल में सच्चाई क्या है इस बारे में कोई नहीं जानता। तो चलिए हम आपको आज बताते हैं कि आखिर हार्दिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो क्यों किया था और उनका टीम मैनेजमेंट से मनमुटाव क्यों चल रहा है, इसके पीछे क्या वजह हो सकती है?

Mumbai Indians News: मुंबई इंडियंस ने किया था BCCI को अप्रोच

Hardik Pandya Left Mumbai Indians
Hardik Pandya Left Mumbai Indians (Source: Social Media)

दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि आईपीएल में से मुंबई इंडियंस की टीम ही वो पहली टीम थी जिसने BCCI को अप्रोच किया था गर्लफ्रैंड पर बैन लगाने के लिए, उन्होंने ही कही थी प्लेयर्स के साथ उनकी गर्लफ्रैंड अलाउड नहीं होनी चाहिए मैचेज़ के बाद या होटल रूम में। एमआई ने ये स्पोशियली हार्दिक पांड्या के लिए ही कहा था और ये बात जब हार्दिक पांड्या को पता चली तो उनका हीटेड आर्ग्यूमेंट हुआ एमआई के मैनेजमेंट के साथ। तभी एमआई के कैंप ने हार्दिक पांड्या को टीम ज्वाइन करने से मना कर दिया।

Hardik Pandya Left Mumbai Indians
Hardik Pandya Left Mumbai Indians (Source: Social Media)

अब इसी मामले के बाद ये खबर आ रही थी कि हार्दिक मुंबई को छड़कर जल्द ही चैन्नई सुपर किंग्स की टीम को ज्वाइन करेंगे। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। पर मिल रही खबरों के मुताबिक एक बात तो पक्की मानी जा रही है कि मुंबई की टीम हार्दिक को जल्द ही रिलीज करने वाली है।

Hardik Pandya Left Mumbai Indians: लगातार तीन सीजन बिना ट्रॉफी

Hardik Pandya Left Mumbai Indians
Hardik Pandya Left Mumbai Indians (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने साल 2024 में हार्दिक पांड्या को Gujarat Titans से ट्रेड कर के टीम में शामिल किया था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया गया। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि हार्दिक लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करेंगे, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस तीन सीजन में एक भी खिताब नहीं जीत सकी और सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक पहुंच पाई। इसी वजह से लगातार खराब नतीजों के चलते अब फ्रेंचाइजी कप्तानी में बदलाव पर विचार कर सकती है।

Read More: IPL 2026 Playoffs Scenario: ये 2 टीमें हुई टूर्नामेंट से बाहर, जानें अब कौन सी टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई?