IPL 2026 Playoffs Scenario: ये 2 टीमें हुई टूर्नामेंट से बाहर, जानें अब कौन सी टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई?

By rishabhpandey

Published on:

IPL Qualifying Teams

IPL Qualifying Teams: Indian Premier League 2026 के सारे लीग मैचेज़ 24 मई को खत्म होने वाले है, लेकिन उससे पहले ही प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। Mumbai Indians और Lucknow Super Giants प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली दो टीमें बन चुकी हैं। अब बाकी चार पोजिशन के लिए 8 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है।

IPL Qualifying Teams: कौन-कौन सी टीम्स कर सकती हैं क्वालिफाई?

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो Royal Challengers Bengaluru, Sunrisers Hyderabad और Gujarat Titans के 14-14 प्वाइंट्स हैं। वहीं Punjab Kings 13 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। Chennai Super Kings और Rajasthan Royals के 12-12 प्वाइंट्स हैं, जिससे दोनों टीमें अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। दूसरी ओर Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals सातवें और आठवें नंबर पर हैं।

Royal Challenger Bangalore: RCB की स्थिति मजबूत

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

आरसीबी ने 11 मैचों में 14 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं और उसके तीन मुकाबले बाकी हैं। टीम अधिकतम 20 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती हैं। अगर बेंगलुरु अपने अगले तीन मैचों में से सिर्फ एक भी जीत लेती है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि टीम को अपना नेट रन रेट मजबूत बनाए रखना होगा।

Sunrisers Hyderabad: हैदराबाद भी मजबूत दावेदार

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम का नेट रन रेट +0.737 है, जो बाकी टीमों की तुलना में बेहतर है। हैदराबाद अगर अपने अगले मुकाबलों में से एक और जीत दर्ज कर लेती है, तो उसकी प्लेऑफ की राह लगभग साफ हो जाएगी।

Gujrat Titans: गुजरात टाइटंस टॉप-2 की रेस में

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

लगातार चार जीत के बाद गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है। टीम के पास अगले तीनों मैच जीतकर टॉप-2 में जगह बनाने का अच्छा मौका है। हालांकि गुजरात का नेट रन रेट +0.228 है, जो आगे चलकर चुनौती बन सकता है। फिर भी अगर टीम अगले तीन में से दो मुकाबले जीत लेती है, तो उसे किसी दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Punjab Kings: पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 13 प्वाइंट्स हैं और उसके अभी चार मुकाबले बाकी हैं। अगर पंजाब सभी मैच जीत जाती है, तो वह न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचेगी बल्कि प्वाइंट्स तालिका में टॉप पोजिशन भी हासिल कर सकती है। वहीं अगले चार में से दो जीत भी उसे अंतिम-4 में जगह दिलाने के लिए काफी हो सकती हैं।

Chennai Super Kings: चेन्नई का शानदार कमबैक

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले आठ मैचों में छह जीत दर्ज कर जबरदस्त वापसी की है। टीम के अभी तीन मैच बाकी हैं और अगर वह उनमें से दो जीत जाती है, तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग तय हो जाएगी।

Rajasthan Royals: राजस्थान के लिए हर मैच अहम

 

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स की स्थिति चेन्नई जैसी ही है, लेकिन उसका नेट रन रेट सिर्फ +0.082 है। यही वजह है कि टीम के लिए हर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे।

Kolkata Knight Riders: केकेआर के लिए मुश्किल राह

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

कोलकाता नाइट राइडर्स के 9 प्वाइंट्स हैं और टीम के चार मैच बाकी हैं। अगर केकेआर अपने सभी मुकाबले जीत लेती है, तो उसके 17 प्वाइंट्स हो जाएंगे और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी। हालांकि सिर्फ तीन जीत के बावजूद टीम को दूसरे परिणामों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

Delhi Capitals: दिल्ली की उम्मीदें बेहद कमजोर

IPL Qualifying Teams
IPL Qualifying Teams (Source: Social Media)

दिल्ली कैपिटल्स की हालत सबसे ज्यादा खराब दिखाई दे रही है। टीम के 11 मैचों में केवल 8 प्वाइंट्स हैं। अगर दिल्ली अपने बाकी तीनों मुकाबले जीत भी जाती है, तब भी उसके अधिकतम 14 प्वाइंट्स ही होंगे। ऐसे में एक और हार उसके लिए टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण बन सकती है। साथ ही टीम को अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा।

Read More: Hardik Pandya ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को किया Unfollow!, इंस्टाग्राम पर कप्तान ने जाहिर की नाराज़गी