Asian Kabbadi League ने दुनिया की पहली ऑफिशियल प्रोफिशनल वुमेन्स कबड्डी लीग के तौर पर शुभारंभ किया, Sony Sports Network पर देखें लाइव स्ट्रीम

By rishabhpandey

Published on:

Asian Kabbadi League

Asian Kabbadi League: आठ शहर-आधारित फ्रेंचाइज़ी, 120 अनुबंधित पेशेवर खिलाड़ियां, एक राष्ट्रव्यापी जमीनी स्तर का अभियान और Sony Sports Network पर प्राइम टाइम का राष्ट्रीय प्रसारण करार, भारत और एशिया में महिला खेल के एक नए युग का आरंभ शुरू करते हैं।

Asian Kabbadi League Launch:  एशियन कबड्डी लीग का हुआ शुभआरंभ

Asian Kabbadi League
Asian Kabbadi League (Source: Social Media)

एशियन कबड्डी लीग (AKL) ने आज नई दिल्ली में एक एतिहासिक प्रेस समारोह में दुनिया की पहली पूरी तरह संरचित, वाणिज्यिक रूप से वित्तपोषित और प्रसारण-समर्थित पेशेवर महिला कबड्डी लीग के रूप में अपने ऑफिशियल शुभारंभ की अनाउंसमेंट की। Sony Sports Network को लीग के अनन्य राष्ट्रीय प्रसारण साथी के रूप में घोषित किया गया है।

AKL का सीज़न 1 अगस्त 2026 में शुरू होने वाला है। आठ शहर-आधारित फ्रेंचाइज़ी एक संरचित सीज़न फॉर्मेट में कॉम्पटीशन करेंगी। लगभग 120 अनुबंधित महिला खिलाड़ियां, जिन्होंने इंटरनेशनल कबड्डी के उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है — पहली बार पेशेवर कहलाईंगी।

Sony Sports Network News: Sony Sports पर प्राइम टाइम में टेलिकास्ट होंगे मैचेज़

Asian Kabbadi League
Asian Kabbadi League (Source: Social Media)

Sony Sports Network के साथ पार्टनरशिप से AKL के मैच Sony Sports पर प्राइम टाइम में प्रसारित होंगे, जिससे महिला कबड्डी पहली बार करोड़ों भारतीय घरों तक पहुंचेगी। यह साझेदारी भारतीय मीडिया और खेल जगत को तेज़ संदेश देती है — महिला कबड्डी वाणिज्यिक दृष्टि से उतनी ही मज़बूत है जितनी किसी भी स्थापित पेशेवर लीग।

Asian Kabaddi League Director: एशियन कबड्डी लीग के डायरेक्टर ने क्या कहा?

“Sony Sports Network के साथ हमारी साझेदारी सिर्फ एक प्रसारण करार नहीं है। यह एक घोषणा है कि महिला कबड्डी प्राइम टाइम की हकदार है कि ये खिलाड़ियां उस सबसे बड़े मंच की हकदार हैं जो भारतीय खेल दे सकता है।”-Shauryaveer Chandwani, Director, Asian Kabaddi League

On The Road with AKL- जमीन से जुड़ाव

AKL का निर्माण किसी अधिकारिक कमरे में नहीं हुआ। लीग का आगाज़ होने से पहले, AKL की टीम ने अपने On The Road with AKL अभियान के तहत Royal Enfield मोटरसाइकिलों पर दिल्ली से फाज़िल्का (भारत-पाक सीमा) तक यात्रा की। इस अभियान के दौरान टीम ने खिलाड़ियों, कोचों, अकाडेमियों और कबड्डी समुदायों से सीधा संपर्क किया।

“हम इस लीग को किसी मंच से नहीं लॉन्च करना चाहते थे। हम उन लोगों के पास जाना चाहते थे जिनके लिए यह लीग बनी है — उनसे पहले कि उन्होंने कभी हमारे बारे में सुना हो — और उन्हें बताना कि यह आ रहा है।”-Shauryaveer Chandwani, Director, Asian Kabaddi League

Women Empowrment: केवल एक लीग नहीं महिला सशक्तिकरण का आंदोलन

Asian Kabbadi League
Asian Kabbadi League (Source: Social Media)

भारत की महिलाएं दशकों से उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलती आ रही हैं — एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतती आ रही हैं, एशियाई चैंपियनशिप्स में शीर्ष स्थान हासिल करती आ रही हैं। फिर भी, अब तक उनके लिए कोई पेशेवर लीग नहीं थी। AKL इसे हमेशा के लिए बदलने आई है।

“एक CFO के तौर पर, लोग मुझसे आंकड़ों की बात सुनने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन मैं आपको सोनीपत की उस महिला की कहानी सुनाना चाहता हूँ जिसने तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थीं और यही कहा — मुझे बस चाहिए कि कोई देखे। आज उसके लिए दो सौ पचास लोग इस कमरे में हैं, और अगस्त में Sony Sports पर करोड़ों दर्शक। हम देख रहे हैं।”-Dushyant Singh, Managing Director & CFO, Asian Kabaddi League

“AKL केवल एक खेल संपत्ति नहीं है — यह भारतीय खेल की सबसे बड़ी वाणिज्यिक संभावनाओं में से एक है। हम Sony Sports के माध्यम से कबड्डी को विश्वस्तरीय प्रोडक्शन और रोमांचक मुकाबलों के साथ करोड़ों दर्शकों तक पहुंचाएंगे।”- Vikram Vijay Chandan, President — Revenue Growth & Media, Asian Kabaddi League

Asian Kabbadi League: एशियन कबड्डी लीग की जानकारी

AKL — सीज़न 1 की मुख्य जानकारी
* दुनिया की पहली पेशेवर महिला कबड्डी लीग
* 8 शहर-आधारित फ्रेंचाइज़ी
* लगभग 120 अनुबंधित पेशेवर महिला खिलाड़ियां
* सीज़न 1: अगस्त 2026
* अनन्य प्रसारण साथी: Sony Sports Network (प्राइम टाइम)
* फॉर्मेट: प्लेऑफ़ और ग्रैंड फाइनल सहित फ्रेंचाइज़ी लीग
* On The Road with AKL: दिल्ली से फ़ाज़िल्का तक Royal Enfield मोटरसाइकिल यात्रा

Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला