RCB Vs MI Last Over Thrill: Indian Premier League 2026 में रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करते हुए Mumbai Indians को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच का फैसला एकदम आखरी में जाकर हुआ, जिसकी वजह से दर्शकों की धड़कनें भी लगातार बढ़ती रहीं।
Mumbai Indians News: कैसा रहा मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन?
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 166 रन बनाए। टीम के लिए Suryakumar Yadav और Tilak Varma ने अहम पारियां खेली और मैच को संभालने की कोशिश की। हालांकि, आरसीबी के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया। खास तौर पर Bhuvneshwar Kumar ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर लगाम लगाई।
RCB News: कैसा रहा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का प्रदर्शन?

167 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मीडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने से मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। ऐसे दबाव भरे समय में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा तेज गेंदबाज Raj Bawa को गेंद थमाई।
ओवर की शुरुआत मुंबई के लिए बेहद खराब साबित हुई। पहली गेंद वाइड रही, जबकि दूसरी गेंद नो बॉल निकली। इसी दौरान Romario Shepherd का बल्ला टूट गया, जिससे मैदान पर तनाव और बढ़ गया। फ्री हिट पर आरसीबी को केवल एक रन मिला, लेकिन मुंबई पर दबाव लगातार बढ़ता गया।
Bhuvneshwar Kumar News: भुवनेश्वर कुमार ने बदल दिया मैच

इसके बाद राज बावा ने दो और वाइड गेंदें फेंक दीं, जिससे मैच का पलड़ा पूरी तरह आरसीबी की ओर झुक गया। हालांकि उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को आउट कर के मुंबई की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन अगली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कवर के ऊपर शानदार छक्का जड़कर मुकाबले की दिशा बदल दी।
अब बेंगलुरु को जीत के लिए दो गेंदों में तीन रन चाहिए थे। फिर पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने एक रन लेकर स्ट्राइक Rasikh Salam Dar को दे दी। ऐसे में अंतिम गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी। इसके बाद रसिक ने गेंद को सीधे गेंदबाज की ओर खेला, लेकिन गेंद राज बावा के हाथों से निकलकर लॉन्ग ऑन की तरफ चली गई। इस मौके का फायदा उठाते हुए रसिक ने तेजी से दूसरा रन पूरा कर लिया।
RCB Vs MI Last Over Thrill: विकेट कीपर ने की MI को जीताने की पूरी कोशिश
वो बात अलग है कि मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ने रन आउट की कोशिश जरूर की, लेकिन रसिक की शानदार डाइव ने आरसीबी को यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ बेंगलुरु की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो गईं, जबकि मुंबई इंडियंस का इस सीजन का सफर यहीं खत्म हो गया।
Read More: क्या Surkumar Yadav की जगह Shreyas Iyer को मिलेगी T20 की कप्तानी?, BCCI ने लिया बड़ा फैसला






