Lizlaz And Virat Kohli Controversy: जर्मन मॉडल, सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिजलाज ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर लाइक की थी, तब कुछ पत्रकारों ने उनसे कॉन्टेक्ट किया और क्रिकेटर के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे भी ऑफर किए।
Virat Kohli News: वायरल हुआ था फोटो लाइक का मामला
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान लिजलाज ने बताया है कि जैसे ही यह खबर सामने आई कि विराट कोहली ने उनकी फोटो लाइक की है, उनके पास लगातार कॉल आने लगे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह मामला इतना वायरल हो जाएगा। लिजलाज के मुताबिक, लोग लगातार उन्हें यही बता रहे थे कि विराट कोहली ने उनकी पोस्ट को लाइक किया है। इस वजह से अचानक मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई।
Lizlaz Allegation On Journalists: पत्रकारों पर लगाया बड़ा आरोप
‘They offered me money to lie’
German singer Lizlaz says Indian journalists bribed her to make false claims against Virat Kohlihttps://t.co/PdZX1bMabe pic.twitter.com/bpaZZvBTy2
— OpIndia.com (@OpIndia_com) May 13, 2026
लिजलाज ने दावा किया कि कुछ मैगजीन और मीडिया से जुड़े लोगों ने उनसे कॉन्टेक्ट करते हुए विराट कोहली के खिलाफ नेगेटिव बयान देने के लिए कहा और इसके बदले उन्हें पैसे तक ऑफर किए गए थे।

उन्होंने यह भी बताया कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और जब उन्हें पता चला कि उनकी तस्वीर को लाइक किया गया है, तो वह काफी खुश और भावुक हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह मामला इतना बड़ा रूप ले लेगा।
Who Is Lizlaz?: कौन हैं लिजलाज?

लिजलाज सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वो कई बार अपने कंटेंट और पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। कुछ समय पहले वो भारत भी आई थीं। खास बात तो ये है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बड़ी सपोर्टर भी हैं और सोशल मीडिया पर आरसीबी की जर्सी में उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।
Lizlaz And Virat Kohli Controversy: पहले भी की गई है विराट को बदमान करने की कोशिश

हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है कि विराट कोहली को डिफेम करने के लिए इस तरह के तरीके अपनाए गए हो। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें विराट की नेगेटिव इमेज दिखाने के लिए अलग अलग तरह के तरीके अपनाए गए हैं। लेकिन हर बार प्रूफ नहीं मिल पाता था, लेकिन इस बार तो खुद लिजलाज ने ये खुलास कर के बताया है कि विराट को डिफेम करने वाले उनके खुद के ही देश में मौजूद हैं।






