Virat Kohli New Record: आईपीएल में जब भी महान खिलाड़ियों और रिकॉर्ड्स की चर्चा होती है, तो Virat Kohli का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इसी बीच आईपीएल 2026 में भी उन्होंने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए है। ये उनके करियर का 279वां आईपीएल मैच था, इस अचीवमेंट के साथ उन्होंने MS Dhoni और Rohit Sharma को पीछे छोड़ दिया है।
Most Played Matches in Ipl: आईपीएल में खेले जाने वाले सबसे ज्यादा मैचेज़

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली उनके करीब थे। लेकिन इस सीजन में चोटों के कारण धोनी और रोहित कई मुकाबलों से बाहर रहे। धोनी अब तक इंजरी की वजह से एक भी मैच नहीं खेल सके, वहीं रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते रहे। ऐसे में विराट कोहली ने लगातार मैच खेलते हुए यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Virat Kohli Played Most Matches In IPL: विराट कोहली के आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचेज़

अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली 279 मैचों के साथ पहले नंबर पर पहुंच चुके हैं। उनके बाद एमएस धोनी और रोहित शर्मा 278-278 मैचों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं Ravindra Jadeja 265 और Dinesh Karthik 257 मैच आईपीएल में खेल चुके हैं।
विराट कोहली केवल मैच खेलने के मामले में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने 9000 रन पूरे कर के एक नया इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले वह लीग के पहले बल्लेबाज बने है। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन दोनों के आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखाई देता है।
Virat Kohli New Record: विराट के नाम सबसे ज्यादा रनों का भी रिकॉर्ड

इसके अलावा कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 974 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के पास है। यही कारण है कि फैंस उन्हें आईपीएल का असली “किंग” कहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह टीम का 283वां मैच था, लेकिन विराट कोहली ने अब तक सिर्फ 4 मुकाबले मिस किए हैं। 2008 में उन्होंने एक मैच नहीं खेला था, जबकि 2017 में चोट की वजह से वो तीन मैचों से बाहर रहे थे। उनकी शानदार फिटनेस, लगातार प्रदर्शन और टीम के प्रति लॉयेलिटी उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
Read More: जर्मन मॉडल Lizlaz का बड़ा खुलासा, Virat kohli को फंसाने की साजिश के लिए ऑफर किए गए पैसे






