Sanju Samson And Heinrich Klaasen Fight: Chennai Super Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच आईपीएल 2026 में 63वां मैच खेला गया। मुकाबला रोमांच के साथ-साथ मैदान पर हुए एक विवाद की वजह से भी सुर्खियों में रहा। मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब Heinrich Klaasen और Sanju Samson के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसने कुछ देर के लिए माहौल को गर्म कर दिया।
Sanju Samson News: क्या है पूरा मामला?
Henrich Klassen abused Sanju Samson after stumping him ?🤬🤬
What’s your views on this?? #CSKvsSRH pic.twitter.com/pWrTTkxdny
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 18, 2026
हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में चेन्नई की ओर से युवा स्पिनर Noor Ahmad गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय क्लासेन तेजी से रन बनाकर मैच को अपनी टीम की ओर मोड़ते नजर आ रहे थे। इसी दौरान नूर अहमद ने शानदार गुगली फेंकी, जिसे पढ़ने में क्लासेन पूरी तरह चूक गए। इसके बाद शॉट खेलने की कोशिश में उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया। ऐसे में विकेट के पीछे मौजूद संजू सैमसन ने शानदार चुस्ती दिखाते हुए तुरंत बेल्स गिरा दीं।
फिर ग्राउंड अंपायर ने रिप्ले लिया और टीवी अंपायर ने रिप्ले में देखा कि क्लासेन का पैर हवा में था, जिसके बाद तीसरे अंपायर ने उन्हें स्टंप आउट करार दिया। क्लासेन ने आउट होने से पहले 26 गेंदों में 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी।
Heinrich Klaasen News: क्लासेन क्यों थे नाराज़?
हालांकि आउट दिए जाने के बाद क्लासेन काफी नाराज दिखे। पवेलियन लौटने से पहले वह सीधे संजू सैमसन के पास पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। शुरुआत में बातचीत आम लगी, लेकिन कुछ ही पलों में दोनों के तेवर बदल गए। क्लासेन कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद फिर मुड़े और दोबारा सैमसन की ओर आते दिखाई दिए, जिससे मैदान पर तनाव का माहौल बन गया।
Sanju Samson And Heinrich Klaasen Fight: कैसे संभले हालात?
सिचुएशन को बिगड़ता देख अंपायरों ने तुरंत बीच में आकर दोनों प्लेयर्स को दूर किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अलग करते हुए माहौल शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद अंपायरों ने संजू सैमसन को संयम बनाए रखने की सलाह दी ताकि मुकाबला बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके। इस दौरान Shivam Dube ने भी समझदारी दिखाते हुए क्लासेन को शांत कराया और उन्हें पवेलियन की ओर भेजा, फिर इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ।
क्लासेन और संजू सैमसन के बीच हुई यह बहस सोशल Media पर अब तेजी से वायरल हो गई है। क्रिकेट फैंस इस घटना को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने संजू की तेज विकेटकीपिंग की तारीफ की, जबकि कुछ फैंस क्लासेन के गुस्से और उनके रिएक्शन पर चर्चा करते नजर आए।
Read More: RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान
