Rajasthan Royals के दिल्ली कैपिटल्स से हारने पर कप्तान रियान पराग ने जताई नाराजगी, जानें किसको ठहराया हार का जिम्मेदार?

By rishabhpandey

Published on:

Riyan Parag On RR Loss

Riyan Parag On RR Loss: Rajasthan Royals के कप्तान Riyan Parag ने Delhi Capitals के खिलाफ मिली हार के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। प्लेऑफ की रेस में मजबूत पोजिशन में दिखने वाली राजस्थान को इस मुकाबले में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कप्तान ने साफ शब्दों में कहा कि अगर टीम इसी तरह का खेल दिखाती रही तो टॉप-4 में पहुंचने की हकदार नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान द्वारा दिए गए 194 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच के दौरान राजस्थान की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही कमजोर नजर आईं, जिससे कप्तान काफी निराश दिखाई दिए।

Riyan Parag News: रियान पराग के अनुसार कहां हुई गलती?

Riyan Parag On RR Loss
Riyan Parag On RR Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद रियान पराग ने कहा कि उनकी टीम एक समय मुकाबले में पूरी तरह नियंत्रण में थी। उनके अनुसार 14 ओवर तक राजस्थान बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी की रफ्तार धीमी पड़ गई। पराग का मानना था कि पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी थी और टीम को कम से कम 220 से 230 रन तक पहुंचना चाहिए था। हालांकि अंतिम ओवरों में बल्लेबाज उस लय को बरकरार नहीं रख सके और टीम उम्मीद के अनुसार स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।

Riyan Parag Statement: कौन था हार का जिम्मेदार?

Riyan Parag On RR Loss
Riyan Parag On RR Loss (Source: Social Media)

कप्तान ने हार के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए, जबकि राजस्थान के गेंदबाज दबाव बनाने में नाकाम रहे। पराग ने माना कि टीम का फील्डिंग स्तर भी बेहद खराब था और आईपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिता में ऐसे प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी जीतने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी एक्सेप्ट किया कि पिछले कुछ मैचों में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

Riyan Parag On RR Loss: किस फैसले से मिली हार?

Riyan Parag On RR Loss
Riyan Parag On RR Loss (Source: Social Media)

मैच के दौरान डोनोवन फरेरा को गेंदबाजी सौंपने का फैसला भी चर्चा का विषय बना रहा। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस ने इसे जोखिम भरा कदम बताया। हालांकि पराग ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उस समय क्रीज पर दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद थे और उन्हें लगा कि फरेरा बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि रणनीति सफल नहीं रही, लेकिन कप्तान का कहना था कि टीम को कभी-कभी ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं।

Rajasthan Royals Qualification Scenario: क्या राज्सथान कर पाएगी क्वालिफाई?

Riyan Parag On RR Loss
Riyan Parag On RR Loss (Source: Social Media)

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन अब उसकी स्थिति कुछ हद तक दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर हो गई है। इस पर रियान पराग ने कहा कि वह ऐसी स्थिति में भरोसा नहीं रखते, जहां टीम को आगे बढ़ने के लिए दूसरों की हार का इंतजार करना पड़े। उन्होंने माना कि राजस्थान के पास अपने दम पर क्वालीफाई करने का शानदार मौका था, लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी। अब अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना ही उनकी सबसे बड़ी प्राइयोरिटी होगी।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास