DC vs RR Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-62 कमाल का रहा. अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ. टॉस दिल्ली के पक्ष में रहा था. मैच भी उन्हीं के नाम रहा. पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 193 रन ही बना पाई थी. जवाब में DC ने 19.2 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. उन्होंने 5 विकेटों से राजस्थान रॉयल्स की टीम को पराजित कर दिया.
DC vs RR Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला धमाकेदार रहा. जिसमें कई सारे उतार चढ़ाव देखने को मिले. सिक्का उछला तो दिल्ली के पक्ष में गया. उन्होंने राजस्थान को पहले बैटिंग का न्योता दिया. पहले खेलने आई RR की टीम एक समय ऐसा लग रहा था 230-240 का स्कोर बनाने में कामयाब हो जाएगी. हालांकि आखिरी के 3-4 ओवर्स में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटका दिए. जिसके चलते राजस्थान 200 से भी कम के स्कोर पर सिमट गई. दिल्ली ने अपने ओपनर्स से मिली तूफानी शुरुआत के दम पर आराम से मैच अपने नाम कर लिया.
ऐसा रही राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग

पहले बैटिंग करने आई राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका 19 के स्कोर पर लगा. यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर चलते बने. वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की. 15 वर्षीय युवा ने 21 गेंदों का सामना करके 46 रन ठोके. जिसमें 5 चौके व 3 छक्के शामिल थे. ध्रुव जुरेल ने 40 बॉल पर 53 व कप्तान रियान पराग ने 26 गेंदों पर 51 रन बनाए. आखिर में उनकी पारी लड़खड़ा गई. राजस्थान ने दिल्ली के सामने 194 रनों का टारगेट रखा.
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी का हाल

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ताबड़तोड़ रही. टीम के दोनों ओपनर्स अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने एक तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले पावरप्ले में 72 रन जोड़ दिए. पोरेल ने 31 गेंदों पर 51 रन बनाए. वहीं राहुल के बल्ले से 42 बॉल पर 56 रन आए. आखिर में अक्षर पटेल 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर लेकर गए. आशुतोष शर्मा ने एक अच्छा कैमियो वाला रोल निभाया. जिनके बल्ले से 5 बॉल पर 18 रन आए. दिल्ली ने 5 विकेट गंवाकर ये मुकाबला अपने नाम किया.






