Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

By rishabhpandey

Updated on:

Arshdeep Singh Controversy

Arshdeep Singh Controversy: पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह फिर से विवादों में घिर गए हैं। यह मामला तब सामने आया जब गुरुवार को सोशल मीडिया पर उनका मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप और तिलक वर्मा के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत चल रही है। इस दौरान अर्शदीप ने तिलक को ‘अंधेरे’ कहकर बुलाया, जो हिंदी में सांवलेपन या अंधेरे रंग के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है। मजाक में उन्होंने यह भी कहा कि तिलक को सनस्क्रीन लगानी चाहिए।

Arshdeep Singh On Naman Dheer: नमन धीर को लेकर अर्शदीप ने दिया स्टेटमेंट 

Arshdeep Singh Controversy
Arshdeep Singh Controversy (Source: Social Media)

ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो के बारे में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर भी नजर आए, अर्शदीप ने उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया, जिसका मतलब है ‘रोशनी’। नमन ने तिलक को इस शब्द का मतलब समझाया, तो तिलक ने जवाब दिया कि वे पहले से ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं।

Arshdeep Singh News: अर्शदीप की वीडियो पर फैंस के रिएक्शन

Arshdeep Singh Controversy
Arshdeep Singh Controversy (Source: Social Media)

हालांकि यह बातचीत खिलाड़ियों के बीच मजाकिया अंदाज में हुई थी, लेकिन वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर क्रिटीसीज्म की बौछार आ गई। कई यूजर्स ने अर्शदीप की इन टिप्पणियों को नस्लभेदपूर्ण और असंवेदनशील बताया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग वाले खिलाड़ियों के लिए इस तरह का मजाक करना सही नहीं है।

Arshdeep Singh Controversy
Arshdeep Singh Controversy (Source: Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब अर्शदीप अपने ऑनलाइन कंटेंट की वजह से विवादों में आए हैं। इससे पहले उनके यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक व्लॉग में युजवेंद्र चहल को हवाई जहाज में वेपिंग करते हुए दिखाया गया था, उस पर भी सोशल मीडिया पर तीखा रिएक्शन देखने को मिला था।

Arshdeep Singh Controversy: अर्शदीप की रेपुटेशन पर लगे दाग

Arshdeep Singh Controversy
Arshdeep Singh Controversy (Source: Social Media)

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्हें ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ यानी पर्दे के पीछे की मजेदार और अनदेखी चीजें शेयर करने के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स का नंबर 6.2 मिलियन से ज्यादा है। ऐसे में इस तरह के रिएक्शन देना कहीं ना कहीं अर्शदीप की रेपुटेशन को लोगों के सामने गिराता है।

Read More: Virat Kohli ने एम एस धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ कर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ‘किंग’ ने किस तरह रचा इतिहास?