Shehnaaz Gill And Devdutt Padikkal Dating: पंजाब की ‘कटरीना कैफ’ कहे जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज गिल आईपीएल की टीम आरसीबी के क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं। ये बातें तब तेज़ी से फैलीं जब शहनाज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा था – “दिल आरसीबी में है”।
Shehnaaz Gill Supporting RCB: शहनाज गिल स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करती आईं नजर
/movietalkies/media/media_files/2026/05/14/shehnaaz-gill-devdutt-padikkal-1-2026-05-14-13-45-36.jpg)
इसके बाद शहनाज स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करती नजर आईं। हाल ही में उन्होंने दो फोटोज शेयर की, जिसमें वे आरसीबी की जर्सी पहने दिखाई दीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग खबरें अब वायरल होने लगी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में भी कहा गया है कि शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि, न तो शहनाज और न ही देवदत्त ने अपने रिलेशनशिप की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। शहनाज गिल हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती आई हैं।
Shehnaaz Gill Past Relationship: पहले भी सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है शहनाज का नाम

इससे पहले शहनाज गिल का नाम राघव जुयाल के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने साथ में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम किया था। इस दौरान उनके बीच अफेयर की अफवाहें उड़ीं, लेकिन दोनों ने इसे सिर्फ दोस्ती ही बताया और किसी तरह के रिलेशन की खबरों को कन्फर्म करने से मना कर दिया।
Shehnaaz Gill And Devdutt Padikkal Dating: शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में अपनी अदाकारी और मौजूदगी से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। शो में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ती भी सुर्खियों में रही। हालांकि शो खत्म होने के बाद शहनाज के लुक और अंदाज में काफी बदलाव देखा गया, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। ऐसे में अब एक बार फिर शाहनाज और देवदत्त पडिक्कल के बीच चलने वाली डेटिंग की खबरे महज अफवाह है या इसके पीछे कोई सच है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
Read More: Politics में क्यों नहीं आना चाहते Diljit Dosanjh?, US Citizenship लेने के बाद बदल गए सिंगर के सुर!






