Team India New Selection: Indian Premier League 2026 अपने आखरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सेलेक्शन कमिशन अपकमिंग जून में Afghanistan national cricket team के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम को फाइनल करने में जुटी हुई है। इस बीच टीम में सेलेक्शन को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि Jasprit Bumrah को टेस्ट टीम और Sanju Samson को वनडे टीम से बाहर रखा जा सकता है। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में Rishabh Pant को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
Rishabh Pant News: ऋषभ पंत नहीं होंगे टेस्ट टीम के उप-कप्तान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को होने वाले टीम सेलेक्श में ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी वापस ली जा सकती है। हालांकि इसके अलावा सेलेक्शन कमिशन किसी बड़े चौंकाने वाले फैसले के मूड में नजर नहीं आ रही।
दरअसल, क्रिकेट एक्सपर्ट्स में भी यह चर्चा तेज हो गई है कि 28 साल के विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत पर कैप्टेंसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी का असर उनके खेल पर पड़ रहा है। आईपीएल में Lucknow Super Giants के साथ पिछले दो सीजन में भी उनकी कैप्टेंसी को लेकर सवाल उठे हैं। इसके अलावा पिछले साल गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में, जब Shubman Gill की गैरमौजूदगी में पंत को कप्तानी सौंपी गई थी, तब उनकी प्लानिंग मैच में खास असर नहीं डाल पाई थी।
Rishabh Pant Performance: कैसी रही ऋषभ पंत की परफॉर्मेंस

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने ये बताया है कि टीम मैनेजमेंट पंत जैसे मैच विनर बल्लेबाज को खोने का जोखिम नहीं लेना चाहता। सूत्र के अनुसार, जब भी पंत को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई, तब उनकी बल्लेबाजी में फैसला लेने की काबिलियत कम होती नजर आई। ऐसे में सेलेक्टर्स चाहते हैं कि वह बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक आक्रामक शैली का खेल जारी रख सकें।
Team India New Selection: कौन होगा टेस्ट मैच में नया विकेटकीपर बैट्समैन
हालांकि ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म भी सेलेक्टर्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। KL Rahul के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर पंत की पोजिशन मजबूत नहीं मानी जा रही। टीम में Dhruv Jurel, Sanju Samson और Ishan Kishan जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिससे कॉम्पटीशन और बढ़ गया है।
हाल ही में ऐसी खबरें भी आई थीं कि सेलेक्टर्स वनडे टीम में इशान किशन को मौका देने वाले हैं और इसके लिए संजू सैमसन को भी बाहर किया जा सकता है। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है और ऋषभ पंत की जगह को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास






