Riyan Parag के ई-सिगरेट पीने से मचा बवाल, ड्रेसिंग रूम का प्राइवेट वीडियो हुआ वायरल

By rishabhpandey

Published on:

Riyan Parag E Cigarette

Riyan Parag E Cigarette: बीते दिन IPL 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के बाद टीम के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

Viral Video Of Riyan Parag: रियान पराग का वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanika Unavane (@__sanikaaa)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पराग अपने मुंह से धुआं निकालते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान 16वें ओवर के समय की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Riyan Parag E Cigarette
Riyan Parag E Cigarette (Source: Social Media)

इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी सख्त रुख अपना सकता है। अगर यह घटना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई जाती है, तो पराग पर जुर्माना या नियमों के हिसाब से कुछ और कार्रवाई की जा सकती है। मुल्लांपुर में मौजूद न्यू PCA स्टेडियम में इस तरह की हरकत करना वैसे तो आईपीएल के नियमों के खिलाफ मानी जाती है।

Riyan Parag Form: खराब फॉर्म भी बना चिंता का कारण

Riyan Parag E Cigarette
Riyan Parag E Cigarette (Source: Social Media)

कप्तानी संभाल रहे पराग के प्रदर्शन की बात करें तो वो भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैचों में केवल 117 रन बनाए हैं और उनका एवरेज करीब 14 का रहा है। इसी वजह से वह पहले ही क्रीटीसिज़्म का सामना कर रहे थे और अब ये नया विवाद उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

Rajsthan Win: मैच में राजस्थान की जीत

Riyan Parag E Cigarette
Riyan Parag E Cigarette (Source: Social Media)

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था। टीम के लिए डोनोवन फरेरा हीरो साबित हुए, जिन्होंने 26 गेंदों में 52 रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Riyan Parag E- Cigarette: विवादों में घिरा सीजन

Riyan Parag E Cigarette
Riyan Parag E Cigarette (Source: Social Media)

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन विवादों से भरा रहा है। इससे पहले डगआउट में टीम मैनेजर के फोन इस्तेमाल करने का मामला भी सुर्खियों में रहा था। अब कप्तान रियान पराग का यह वीडियो सामने आने के बाद टीम एक और विवाद में घिरती नजर आ रही है। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में मैनेजमेंट या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसपर कोई एक्शन लेते हैं या नहीं।

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी