IPL 2026 में पंजाब किंग्स को इन 3 कारणों की वजह से मिली पहली हार, जानें Rajsthan Royals को कैसे मिली जीत?

By rishabhpandey

Published on:

Mistakes Of Punjab Kings

Mistakes Of Punjab Kings: Punjab Kings की कप्तानी कर रहे Shreyas Iyer की टीम के जीत का सिलसिला फाइनली अब रूक गया है। Rajasthan Royals ने बीते दिन IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया है। 8 मैचों के बाद यह पंजाब की पहली हार रही, वहीं इस जीत के साथ राजस्थान प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Rajsthan Royals Win Over Punjab Kings: राजस्थान ने जीता पंजाब के खिलाफ मुकाबला

Mistakes Of Punjab Kings
Mistakes Of Punjab Kings (Source: Social Media)

मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वो इस टारगेट का बचाव नहीं कर पाए। वहीं जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और पंजाब के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

Mistakes Of Punjab Kings
Mistakes Of Punjab Kings (Source: Social Media)

इस मैच में Donovan Ferreira को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा Vaibhav Sooryavanshi ने 16 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, जबकि Yashasvi Jaiswal ने 27 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली।

Mistakes Of Punjab Kings: कहां हो गई पंजाब से चूक?

Mistakes Of Punjab Kings
Mistakes Of Punjab Kings (Source: Social Media)

हालांकि अब सवाल ये उठता है कि लगातार 7 मैच जीतने के बाद, जिनमें एक टाई था। आखिर पंजाब किंग्स हारी कैसे? तो चलिए हम आपको इसके तीन मेन कारण बताते हैं।

1. गेंदबाजी में प्लानिंग को एक्सीक्यूट ना कर पाना

Mistakes Of Punjab Kings
Mistakes Of Punjab Kings (Source: Social Media)

पंजाब के पास 222 रन का मजबूत स्कोर था। राजस्थान की तेज शुरुआत के बाद जब यशस्वी जायसवाल आउट हुए, तब मैच पलटने का मौका था। लेकिन गेंदबाज अपनी प्लानिंग जैसे धीमी गेंदें या यॉर्कर को सही तरीके से एक्सीक्यूट नहीं कर पाए। वहीं पिच पर गेंद रुककर आ रही थी इसके बावजूद कई फुल टॉस और तेज गेंदें डाली गईं, जिसका फायदा बल्लेबाजों ने उठाया।

2. डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी

Mistakes Of Punjab Kings
Mistakes Of Punjab Kings (Source: Social Media)

खासकर Arshdeep Singh और Lockie Ferguson ने अंतिम ओवरों में काफी रन दिए। दोनों गेंदबाजों ने गति में बदलाव नहीं किया, जिससे बल्लेबाजों—खासकर फरेरा और दुबे को रन बनाने में आसानी हुई। अगर गेंदबाजी में प्लानिंग के हिसाब से गेंदे डाली गई होती, तो बल्लेबाजों को रोकना संभव था।

3. कप्तान श्रेयस अय्यर की धीमी पारी

Mistakes Of Punjab Kings
Mistakes Of Punjab Kings (Source: Social Media)

हालांकि टीम ने 222 रन बनाए, लेकिन शुरुआत को देखते हुए यह स्कोर थोड़ा कम लग रहा था। मिडिल ओवरों में कई बार 10 से ज्यादा गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं आई। Marcus Stoinis ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंदों में सिर्फ 30 रन ही बना सके, जिससे टीम का स्कोर और बड़ा नहीं हो पाया।

इस तरह, खराब गेंदबाजी और धीमी बल्लेबाजी की वजह से पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जिस तरह की टीम ये इस टूर्नामेंट में दिखाई दी है, उसे देखकर ये साफ पता लग रहा है कि ये कमबैक जरूर करेगी। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि ये टीम अपनी कमियों को सुधार कर अगले मैच में उसपर काम करेगी या नहीं।

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी