BCCI अब Riyan Parag पर लेगी बड़ा एक्शन!, लाइव मैच के दौरान सिगरेट पीते पकड़े गए थे कप्तान

By rishabhpandey

Published on:

Action On Riyan Parag

Action On Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने मैच से ज्यादा लोगों के बीच चर्चाए बटोरी। दरअसल राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान टीम के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद वह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

Riyan Parag In Dressing Room: ड्रेसिंग रूम में दिखे ई-सिगरेट पीते हुए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanika Unavane (@__sanikaaa)

मैच के 16वें ओवर के दौरान जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर गया, तब रियान पराग आराम से बैठे ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। इस सीन के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और फैंस ने उनके इस बरताव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

BCCI Action On Riyan Parag: बीसीसीआई ले सकता है सख्त कदम

Action On Riyan Parag
Action On Riyan Parag (Source: Social Media)

ऐसे में अब इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सख्त रुख अपना सकता है। आईपीएल कोड ऑफ कनडक्ट के नियम 2.2 के तहत इसे खेल की इमेज को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत माना जा सकता है, जिस पर हो सकता है कि कार्रवाई भी की जाए।

Punishment For Breaking The Rules: क्या हो सकती है सजा?

Action On Riyan Parag
Action On Riyan Parag (Source: Social Media)

रियान पराग को इस मामले में मैच रेफरी की ओर से चेतावनी भी दी जा सकती है। इसके अलावा उनकी मैच फीस में कटौती, जुर्माना या एक या उससे ज्यादा मैचों के लिए उनपर बैन भी लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इस मामले पर कोई ऑफइशियल बयान सामने नहीं आया है।

Action On Riyan Parag: उठ रहे हैं गंभीर सवाल

Action On Riyan Parag
Action On Riyan Parag (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मैच के दौरान स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम में किसी भी तरह धूम्रपान करना पूरी तरह से बैन होता है। ऐसे में पराग का इस तरह वेप करते नजर आना कई सवाल खड़े करता है। भारत में ई-सिगरेट पर भी बैन है और इसका उल्लंघन करने पर सख्त सजा दिए जाने का नियम भी है। ऐसे में पराग पर क्या एक्शन लिया जाता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Riyan Parag Performance: बल्ले से नहीं दिख रहा असर

Action On Riyan Parag
Action On Riyan Parag (Source: Social Media)

जहां एक ओर राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं कप्तान रियान पराग का पर्सनल परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैचों में केवल 117 रन ही बनाए हैं और उनका औसत करीब 14 का रहा है, जो टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी