Reason Behind GT Loss: IPL 2026 अब अपने आखरी मोड़ पर आ चुका है, ऐसे में गुजरात टाइटंस (GT) के पास कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अच्छा मौका था जीत दर्ज कर के पहली क्वालिफाइंग टीम बनने का। लेकिन गुजरात ने ये मौका गंवा दिया। जिसके बाद हर कोई इस बात को लेकर चर्चा करता दिखाई दिया कि आखिर इतना बेहतरीन परफॉर्म करने के बाद गुजरात से गलती हो कहां गई? तो हम आपको बता दें कि गुजरात की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी फील्डिंग रही।
Reason Behind GT Loss: क्या रही GT के हारने की वजह?
मैच में मोहम्मद सिराज, अरशद खान और वाशिंगटन सुंदर ने तीन आसान कैच छोड़ दिए, जिससे KKR 247 रन तक पहुंच गई। खासकर ओपनर फिन एलन का कैच काफी अहम रहा। एलन जब 33 रन पर खेल रहे थे, तब सिराज ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने साफ तौर से खराब फील्डिंग को हार की वजह बताया।
Shubhman Gill News: शुभमन गिल ने बताई हारने की वजह
शुभमन गिल ने कहा कि, “विकेट को देखकर मुझे लगा कि 200-210 का स्कोर ठीक रहेगा. हमने बहुत सारे कैच छोड़े, जो गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था. पिच अच्छी थी और गेंद रुककर आ रही थी.” लेकिन उन्होंने हार की वजह खराब फील्डिंग को बताया.
गिल ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “हमारी फील्डिंग और भी बेहतर हो सकती थी. हमने 3 आसान कैच छोड़े और मेरे अनुसार इसके बाद हम जीत के हकदार नहीं थे. अच्छा है ऐसा मैच अभी हो गया, न कि क्वालिफ़ायर में. हम कुछ दिनों तक आराम करेंगे और रिकवर होंगे. हमें अहमदाबाद जाना है और देखें कि वहां का विकेट कैसा है.”
Dropped Catches: छोड़े गए तीन आसान कैच
मोहम्मद सिराज ने ओपनर फिन एलन का कैच छोड़ा जब वह 33 रन पर थे, इसके बाद एलन ने 93 रन बनाए। इससे पहले उन्हें 14 के स्कोर पर पहला जीवनदान मिला था। फिर 16वें ओवर में अरशद खान से कैमरून ग्रीन का कैच छूट गया। वह उस वक्त 23 रन पर थे और इस मौके का फायदा उठाकर उन्होंने 52 रन बना डाले। इसके अलावा अंगक्रिश रघुवंशी जब 52 रन पर थे, तब वाशिंगटन सुंदर ने उनका आसान कैच छोड़ा। इसके बाद रघुवंशी ने और 30 रन टीम के लिए जोड़ दिए।
हालांकि इस हार के बावजूद GT प्लेऑफ में अपनी उम्मीद बनाए हुए है, लेकिन टीम के लिए टॉप-2 में जगह पक्की करना अब चुनौतीपूर्ण हो गया है।
Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
