IPL 2026 को छोड़कर शादी करने चले Hardik Pandya!, जानें किस दिन गर्लफ्रैंड Mahieka संग लेंगे सात फेरे?

By rishabhpandey

Published on:

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marriage

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marriage: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। IPL 2026 में नियमित रूप से टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पिछले 15 दिनों से मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। इसी बीच उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे तेजी से वायरल होने लगे हैं।

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों को पिछले कुछ समय से कई मौकों पर एक साथ देखा गया है और IPL के दौरान भी उनकी तस्वीरें चर्चा में रही थीं।

Hardik Pandya News: 22 मई को उदयपुर में शादी का दावा

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marriage (Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, हार्दिक और माहिका 22 मई को राजस्थान के उदयपुर में एक पर्सनल फंक्शन में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इन चर्चाओं को और हवा तब मिली जब एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पोस्ट में बताया गया कि यह फंक्शन पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाएगा।

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marriage: अचानक क्यों शुरू हुई शादी की चर्चा?

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marriage (Source: Social Media)

हार्दिक पांड्या और माहिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करते दिखाई दिए हैं, लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। ऐसे में अचानक शादी की खबरों के सामने आने से फैंस भी हैरान हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा की ओर से शादी को लेकर कोई बयान जारी किया गया है।

Hardik Pandya And Mahieka Sharma News: फैंस कर रहे अपडेट का इंतजार

Hardik Pandya And Mahieka Sharma Marriage (Source: Social Media)

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे महज अफवाह बता रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में हार्दिक या उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आती है या नहीं।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Exit mobile version