PBKS vs RCB Scorecard: आईपीएल 2026 में मैच नंबर-60 धमाकेदार रहा. जहां दो धुरंधर टीमों का आमना-सामना हुआ. एक तरफ आरसीबी खड़ी थी. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स. धर्मशाला के मैदान पर जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हुई. जीत के साथ इस टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. टॉस पंजाब के नाम रहा था.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले फील्डिंग चुनी थी. हालांकि उनका ये फैसला उनकी टीम के खिलाफ चला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रनों तक ही पहुंच पाई.
PBKS vs RCB Scorecard: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराया
आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त दे दी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार नहीं खेल रहे थे. टीम की कमान जितेश शर्मा के हाथों में थी. टॉस हारकर उन्हें पहले बैटिंग का न्योता मिला था. विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारियों की बदौलत उन्होंने एक विशाल स्कोर खड़ा किया.
जिसका पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ढेर हो गए. उन्होंने 8 विकेट गंवाए. और लक्ष्य से 23 रन दूर रह गई. आरसीबी को 2 प्वॉइंट्स मिले. 18 अंक लेकर ये टीम टॉप पर बैठी है. साथ ही प्लेऑफ में भी उनकी जगह पक्की हो गई है.
ऐसा रहा आरसीबी की बैटिंग का हाल
RCB टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी. शुरुआत काफी खराब रही थी. जैकब बेथेल एक बार फिर फ्लॉप रहे. 7 बॉल पर 11 बनाकर वो चलते बने. हालांकि इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े. पडिक्कल ने 25 बॉल पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 45 रन ठोके. विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की.
किंग कोहली के बल्ले से 37 गेंदों पर 58 रनों की पारी निकली. जिसमें शामिल थे 3 छक्के और 4 चौके. आखिर में वेंकटेश अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी की. लेफ्ट हैंड बैटर ने 40 गेंदों का सामना करके 73 रन बना दिए. टिम डेविड 12 गेंदों पर 28 रन बनाने में कामयाब रहे. इन पारियों के दम पर आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया.
पंजाब किंग्स की बैटिंग ऐसी रही
चेज करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. भुवनेश्वर कुमार के पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर प्रियांश आर्या शून्य पर चलते बने. तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी भुवी के शिकार बने. जिन्होंने 2 ही रन बनाए. रसिख सलाम चौथा ओवर लेकर आए. इस ओवर में उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट चटकाया. कूपर कॉनोली ने 37, सूर्यांश शेडगे ने 35, मार्कस स्टॉइनिस ने 37 रनों का योगदान दिया.
आखिर में शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 56 रन बनाए. हालांकि ये पारियां पंजाब के नाम न आ सकी. अंत में उन्हें पराजित होना पड़ा. रसिख सलाम ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए.
