Afghanistan Cricketer रहमत शाह का हुआ निधन?, सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

By rishabhpandey

Updated on:

Rahmat Shah Dies

Rahmat Shah Dies: आज सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई जिसने क्रिकेट फैंस को हक्का-बक्का कर दिया। खबर थी कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ Rahmat Shah का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। जैसे ही ये खबर X (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैली, वैसे ही फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने बिना खबर को वेरीफाई किए श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सच सामने आया और पता चला कि Rahmat Shah बिल्कुल ठीक हैं।

Rahmat Shah News: असल मामला क्या था?

Rahmat Shah Dies (Source: Social Media)

दरअसल, ये पूरी अफवाह अफगानिस्तान के ऑलराउंडर Karim Jannat की Instagram पोस्ट से शुरू हुई। Karim ने एक शोक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें Rahmat Shah की फोटो लगी हुई थी। Instagram के auto-translation फीचर ने उस पोस्ट का गलत ट्रांसलेशन कर दिया और उस गलत ट्रांसलेशन में ऐसा लग रहा था जैसे Karim दुख के साथ Rahmat Shah के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हों। उस पोस्ट में लिखा गया था: “Rahmat Shah के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ…” बस फिर इसके बाद क्या था, लोग बिना जांच किए खबर फैलाने लगे।

Reality Behind Rahmat Shah Death: सच क्या निकला?

Rahmat Shah Dies (Source: Social Media)

फिर जब पोस्ट को सही तरीके से ट्रांसलेट किया गया, तब पता चला कि Karim Jannat वास्तव में Rahmat Shah की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे थे न कि खुद Rahmat Shah के निधन पर। सही ट्रांसलेशन में लिखा था कि: “Rahmat Shah की सम्मानित माता के निधन की खबर सुनकर मुझे और पूरे क्रिकेट जगत को बहुत दुख हुआ। मैं Rahmat और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

Fact Check On Social Media: सोशल मीडिया से मिली सीख

Rahmat Shah Dies (Source: Social Media)

इस घटना ने फिर एक बार ये दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के खबरें फैलाना कितना खतरनाक हो सकता है। आजकल लोग केवल हेडलाइन देखकर रिएक्शन देने लगते हैं, जबकि सच कुछ और ही होता है। कई क्रिकेट फैंस ने राहत की सांस ली जब पता चला कि Rahmat Shah सुरक्षित और स्वस्थ हैं। लेकिन साथ ही लोगों ने कहा कि ऐसी unverified खबरें शेयर नहीं करनी चाहिए।

Rahmat Shah Dies: Rahmat Shah की क्रिकेट से जुड़ी जानकारी

Rahmat Shah Dies (Source: Social Media)

Rahmat Shah की बात करें तो वो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। वे आखिरी बार पिछले साल अक्टूबर में Bangladesh के खिलाफ ODI series में खेले थे, हालांकि तीसरे मैच में चोट लगने के कारण वो बाहर हो गए थे। फिलहाल Rahmat Shah पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है क्योंकि उनकी मां का निधन हो गया है। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने वालों को जमकर लताड़ते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि यहां मामला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रहमत शाह की जिंदगी और मौत से जुड़ा था।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Exit mobile version