MS Dhoni Comeback: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की जान कहे जाने वाले प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अब CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ये संकेत दिए हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धोनी की वापसी फिलहाल और टल सकती है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉफ इंजरी की चोट से जूझ रहे हैं और हाल ही में उनकी रिकवरी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
MS Dhoni Update: एम एस धोनी की इंजरी पर अपडेट
)
शुरुआत में उम्मीद की जा रही थी कि धोनी टूर्नामेंट के पहले दो हफ्ते मिस करने के बाद टीम से जुड़ जाएंगे, लेकिन आईपीएल शुरू हुए करीब एक महीने गुजर चुका है और वो अब तक मैदान से दूर हैं। सीएसके अपने आठ मुकाबले खेल चुकी है और इस दौरान उनका अनुभवी खिलाड़ी एक भी मैच में नजर नहीं आया है।
हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद फ्लेमिंग ने बताया कि प्रैक्टिस के दौरान धोनी की चोट फिर से उभर आई है, जिससे उनकी वापसी और मुश्किल हो गई। शुरुआत में इसे हल्की समस्या माना जा रहा था, लेकिन अब स्थिति थोड़ी जटिल हो चुकी है।
Coach Stiphen Flaming Statement: कोच फ्लेमिंग ने क्या कहा?

फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी मैदान पर लौटने के लिए काफी उत्सुक हैं, लेकिन पिंडली की चोट को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर उन्होंने जल्दबाजी में दौड़ने की कोशिश की और चोट दोबारा बढ़ गई, तो वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वार्म-अप के दौरान ही उनकी चोट फिर से उभर आई थी और तब से वह लगातार रिकवरी पर काम कर रहे हैं, हालांकि बीच में उन्हें एक और झटका लगा है।
फ्लेमिंग ने इस बात पर भी जोर दिया कि धोनी की वापसी का अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी ही लेंगे, जबकि टीम का सपोर्ट स्टाफ उनकी प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए है. फ्लेमिंग ने कहा, “इस मामले में वही हमारे गाइड हैं. वह फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और रिहैब के सारे काम कर रहे हैं. हम बस उनके अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मैं बस यही कह सकता हूं कि इसे हल्के में लेना बंद करें, क्योंकि वह लगातार बेहतर हो रहे हैं और अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं.”
MS Dhoni Comeback: फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी

शनिवार को एम एस धोनी टीम के फिजियो की देखरेख में हल्की दौड़ लगाते हुए भी नजर आए थे, इसके बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की गेंदों का सामना भी किया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले वानखेड़े स्टेडियम में हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ भी नजर आए थे, जिसके बाद ये माना जा रहा था कि वो जल्द ही वापसी करेंगे, पर अब सबकी उम्मीदों पर फिर से पानी फिर गया है।
Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश






