Game Plan Between PBKS VS RR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार, 28 अप्रैल को चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला इंडियन टाइम के मुताबिक शाद को 7:30 बजे से शुरू होगा। ऐसे में इन दोनों ही टीमों पर हर किसी की निगाहें होंगी, क्योंकि ये टीमें हर बार अपना बेस्ट देनें में कोई कसर नहीं छोड़तीं।

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक PBKS और एक RR ने जीतकर अपने नाम किया था। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 219 रन डिफेंड करके 10 रनों से जीता। लेकिन इस बार हालात और पिच दोनों ही काफी अलग हैं, ऐसे में इन दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
दिन – मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर
New Chandigarh Pitch Report: कैसी है पिच?

आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातार पहले गेंदबाज़ी करना ही पसंद करती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। आपको बता दें कि यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने 254 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 50 रनों से हराया था।
PBKS vs RR Head To Head Record: कैसा रहा है हेड टू हेड मुकाबला?

अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो इन दोनों ही टीमों के बीच टोटल 30 मुकाबलें खेले गए हैं, जिनमें पंजाब किंग्स ने 13 और राजस्थान रॉयल्स ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं
वहीं अगर स्टार प्लेयरों की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं दूसरी ओर अगर राजस्थान रॉयल्स टीम को लेकर बात करें तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा इस टीम में अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Playing 11 Of PBKS: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

वहीं अगर प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और वैशाख विजय कुमार मैदान में ऊतर सकते हैं और इम्पैक्ट इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नेहल वढेरा की एंट्री हो सकती है।
Playing 11 Of RR: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

दूसरी ओर अगर राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात करें तो इस टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे मैदान में नजर आ सकते हैं और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रवि बिश्नोई दिखाई दे सकते हैं।
अगर विनिंग टीम को लेकर बात करें तो आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा राजस्थान पर थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है।
Read More: क्या Ashish Chanchlani की एक्स हैं Arshdeep Singh की गर्लफ्रैंड?, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश






