MI In Play Off Race: मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन में मुश्किल हालातों का सामना कर रही है। बीते दिन खेले गए IPL 2026 के 41वें मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन खराब गेंदबाजी की वजह से ये बड़ा स्कोर भी डिफेंड नहीं हो पाया। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस टारगेट को आसानी से 8 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइट्स टेबल में छलांग मारकर एक नंबर ऊपर बढ़ गई है, जबकि मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है? चलिए, इस टीम की सिचुएशन को बेहतर तरीके से समझते हैं।
Mumbai Indians Problem: मुंबई इंडियंस की मुश्किलें
मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बहुत बेकार साबित हो रहा है। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि मुंबई ने अपने होम ग्राउंड, वानखेड़े स्टेडियम पर लगातार चार मैच हारें हैं। बुधवार के मुकाबले में, भले ही उन्होंने 243 रन बनाए थे और रयान रिकेल्टन ने 123 रन की ऐतिहासिक पारी भी खेली थी, लेकिन फिर भी मुंबई इस बड़े स्कोर को बचा नहीं पाई। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों के होते हुए भी मुंबई की गेंदबाजी काफी कमजोर साबित हुई।
Victory For Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने टारगेट का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उनके ओपनर्स, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले ही पावरप्ले में 93 रन बना डाले। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवरों में 129 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि, कुछ विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा कि मुंबई मैच में वापसी कर सकती है, लेकिन हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा की आतिशी पारियों ने मैच को एकतरफा कर दिया और हैदराबाद ने 8 गेंदों पहले ही मैच जीत लिया।
SRH In Points Table: अंक तालिका में SRH की पोजिशन
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और 12 प्वाइंट्स के साथ वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर खिसक गई है। राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दोनों के पास 12-12 प्वाइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के बेसिस पर RCB (+1.919) दूसरे, SRH (+0.832) तीसरे और RR (+0.617) चौथे नंबर पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है।
MI In Play Off Race: क्या मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें अब खत्म हो गईं?
ऐसे में मुंबई इंडियंस का इस सीजन के दौरान 8 में से सिर्फ 2 मैच जीतना, उनके लिए अब मुश्किलें खड़ी करता दिखाई दे रहा है। क्योंकि उनके पास 4 प्वाइंट्स और -0.784 की नेट रन रेट है, जिससे वह प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर हैं।मुंबई ने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 2 में ही इस टीम को जीत मिली है और बाकी के 6 मैचों में इसे हार का सामना करना पड़ा है।
हालांकि अभी भी मुंबई के पास 6 मैच बाकी हैं और अगर अब से भी वो सभी मैच जीतते हैं तो वो 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकते हैं, जो प्लेऑफ में पहुंचने का एक मौका इस टीम को दे सकता है। लेकिन इस सिचुएशन में भी नेट रन रेट एक अहम रोल प्ले करेगा।
पर अगर मुंबई अब एक भी मैच हारती है, तो वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, IPL इतिहास में ऐसी कई सिचुएशन रही हैं जहां 14 प्वाइंट्स वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन इस सीजन में ऐसा हो पाना मुश्किल लगता है। मुंबई को अब अपने हर मैच में जीत हासिल करनी ही होगी, साथ ही नेट रन रेट पर भी ध्यान देना होगा, तभी उनकी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बाकी रहेगी।
