Sunrisers Hyderabad के सामने Mumbai Indians ने टेके घुटने, जानें कप्तान हार्दिक पांड्या ने किसको ठहराया हार का जिम्मेंदार?

By rishabhpandey

Published on:

Reason Behind MI Loss

Reason Behind MI Loss: आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगभग मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और मुंबई इंडियंस ने रयान रिकेल्टन के शानदार शतक (123 रन) की बदौलत 243 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया। हालांकि, मुंबई के गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी के कारण यह बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं किया जा सका और सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच जीत लिया।

Hardik Pandya Statement: हार्दिक पांड्या ने हार के बाद क्या कहा?

Reason Behind MI Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा था कि वे इस बड़े टोटल को डिफेंड कर लेंगे। लेकिन हम अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए।” उन्होंने यह भी कहा, “मैंने नहीं महसूस किया कि ओस का कोई खास असर था, बस उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और हमने कुछ खराब गेंदें डालीं। मुझे आज मैदान पर खेलने में बहुत मजा आया। 244 रन का लक्ष्य था, और मुझे लगा कि हमारे गेंदबाज इसे डिफेंड कर लेंगे, लेकिन हम अपनी योजनाओं को सही से नहीं लागू कर पाए। अंतिम तीन गेंदों को छोड़कर मुझे अपनी गेंदबाजी में काफी मजा आया।”

हार्दिक पांड्या ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “इस सीजन में हमसे बहुत सारे मौके छूट गए हैं। मुंबई इंडियंस की पहचान होती है कि हम मौके पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। हमारे पास इस सीजन में ज्यादा विकल्प नहीं हैं। मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा, लेकिन एक टीम के तौर पर हम वो प्रदर्शन नहीं कर पाए जो हमसे उम्मीद की जाती थी।”

Hardik Pandya On Support Staffs: सपोर्ट स्टाफ पर हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

Reason Behind MI Loss (Source: Social Media)

उन्होंने टीम के मालिकों और सपोर्ट स्टाफ की मेहनत और जुनून की तारीफ की और कहा कि, “हमारे ओनर और सपोर्ट स्टाफ बहुत ही मेहनती और जुनूनी हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्दी इसका समाधान निकालेंगे।”

मुंबई इंडियंस के फैंस का समर्थन मिलना भी हार्दिक को अच्छा लगा और उन्होंने इसे सराहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, “हमने उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया हमारे समर्थन में नारे लगाने का, लेकिन फिर भी वे बहुत शानदार और लॉयल रहे हैं। यह दुख की बात है कि जब अपोनेंट टीम जीत जाती है और दर्शक आपके लिए नारे लगा रहे होते हैं।”

Reason Behind MI Loss: क्या कर पाएगी मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई?

Reason Behind MI Loss (Source: Social Media)

यह मैच मुंबई इंडियंस के आठ मैचों में छठी हार थी। अब टीम 4 प्वाइंट्स और -0.784 की नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। मुंबई के लिए अब बचे हुए 6 मैचों में जीत जरूरी है, ताकि वे 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकें और प्लेऑफ की दौड़ में बने रह सकें।

Read More: Gujarat Titans या Royal Challengers Bengaluru कौन मारेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाज़ी?, जीनें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Exit mobile version